होम / सावन में सपने में आए शिव तो मिलते है ऐसा संकेत, रातों-रात बदलती है किस्मत

सावन में सपने में आए शिव तो मिलते है ऐसा संकेत, रातों-रात बदलती है किस्मत

Simran Singh • LAST UPDATED : July 5, 2024, 11:46 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Sawan 2024सावन महीना भगवान शिव को अर्पित होता है। इस महीने में भक्त भगवान शिव की भक्ति साधना करते हैं, माना जाता है कि भोलेनाथ की पूजा करने से आप मनचाही फल को प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी स्वप्न के बारे में बताएंगे जो भगवान शिव से जुड़े हैं। अगर ऐसा स्वप्न आप भी अपने सपने में देख रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि आपके जीवन में एक नया अर्थ जोड़ने वाला है।

स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने जीवन का काफी अहम हिस्सा होते हैं। सावन के महीने में अगर आप भी भगवान शिव का सपना देखते हैं। तो यह आपके लिए अतिशुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह होता है कि भोलेनाथ की आपकी कृपा बरसाने वाली है, इस सपने का अर्थ यह भी माना जाता है कि आपके जीवन में आध्यात्मिक उन्नति होने वाली है। साथ ही बता दे की अलग-अलग सपनों का अलग-अलग अर्थ भी देखा गया है।

  • सपने में शिव देते है ऐसे सकेंत
  • हर सपने का होता है अलग अर्थ

सपने में दिखे शिव जी का मंदिर

यदि आपको सपने में शिव जी का मंदिर दिखता है। तो इसका अर्थ यह होता है कि आपके जीवन से कष्टों का निवारण होने वाला है। ऐसे में अगर आप किसी बीमार के कारण लंबे समय से परेशान है, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा साथ ही आपके जीवन में उन्नति होगी। Sawan 2024

सपने में शिव पार्वती को साथ देखना

यदि आपके सपने में शिव और पार्वती साथ में दिखाते हैं। तो यह आपकी वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इसके अलावा अविवाहित जोड़ों के लिए विवाह के शुभ योग बनने वाले है और उनके प्रेम संबंध में अच्छे बदलाव को भी देखा जाएंगा। आखिर में बता दें की शिव पार्वती को साथ में देखना आर्थिक उन्नति को भी बढ़ता है।

इस मंदिर में भूलकर भी ना जाएं अविवाहित जोड़े, जानें इसके पीछे का रहस्य – IndiaNews

सपने में खुद को शिवजी की पूजा करते देखना Sawan 2024

यदि आप सावन के महीने में खुद को शिव जी की पूजा करते हुए सपने में देखते हैं। तो यह काफी शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि आपकी मनोकामना पूरे होने वाली है और भगवान का आशीर्वाद भी आप पर बना रहेगा।

सावन के महीने में शिवलिंग का दिखाना

सावन के महीने में अगर आपकी भी सपने में शिवलिंग के दर्शन होते हैं। तो इसका मतलब है कि आपके जीवन से दुख दूर जाने वाले हैं। अगर आपके जीवन में संतुलन नहीं था तो वह संतुलन वापस आने वाला है। ऐसा सपना अच्छे समाचार का प्रतीक होता है।

800 साल पुराना है मां लक्ष्मी का यह मंदिर, जाते ही मिलती है गुड न्यूज

सपने में भोलेनाथ को नंदी की सवारी करते देखना Sawan 2024

अगर आपके भी सपने में भोलेनाथ अपने वाहन नंदी की सवारी करते हुए नजर आए तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में बदलाव आने वाले हैं। इस सपने का अर्थ यह भी माना जाता है कि आप एक अच्छी यात्रा पर निकलने वाले हैं। इन यात्राओं का लाभ आपके जीवन पर देखा जाएगा, यह सपना आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी करता है। ऐसा सपना अगर आप भी देखे तो धार्मिक यात्रा पर जरूर जाए।

सपने में अर्धनारीश्वर को देखना

अगर आप भी सपने में अर्धनारीश्वर रूप को देखते हैं तो आपका रुका हुआ काम जल्दी पूरा होने वाला है। जिन काम से आप परेशान चल रहे थे उनका समाधान होगा और जीवन में खुशहाली आएगी। Sawan 2024

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

देश MP Oath: सलाखों के पीछे हैं कुछ एमपी.., जानिए जेल में रहकर शपथ लेने के नियम

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

विज्ञान और लाॅजिक से परे हैं आंध्र प्रदेश का ये मंदिर, जानें क्या है इस जगह का अजीबोगरीब रहस्य
Rinku Singh: रिंकू सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली शानदार पारी, विराट और रोहित को भी छोड़ दिया पीछे
Mumbai BMW Accident: मिल गया गया मुंबई बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले का आरोपी, शिंदे सेना नेता का बेटा यहां छिपकर है बैठा!
इस एक्टर के ठुकरना से Ajay Devgn के हाथ लगी थी The Legend of Bhagat Singh
Jharkhand Floor Test: आज हेमंत सरकार का फ्लोर टेस्ट, सिद्ध करेंगे बहुमत, कैबिनेट विस्तार की भी तैयारी पूरी
Kawad Yatra 2024: सावन में क्यों करते हैं शिवलिंग का अभिषेक? जानें कैसे शुरू हुई कांवड़ यात्रा
Modi Russia Visit: SCO जाने के बजाय अब मॉस्को पहुंच रहे हैं पीएम, यहां जानें पुराने दोस्त से मिलकर क्या  कहेंगे मोदी?
ADVERTISEMENT