Live
Search
Home > धर्म > Shivratri Remedies For Marriage: महाशिवरात्रि के दिन करें ये सरल ज्योतिषीय उपाय, टूटे रिश्ते सुधरेंगे और विवाह योग होगा मजबूत

Shivratri Remedies For Marriage: महाशिवरात्रि के दिन करें ये सरल ज्योतिषीय उपाय, टूटे रिश्ते सुधरेंगे और विवाह योग होगा मजबूत

Shivratri Remedies For Marriage: महाशिवरात्रि के दिन सच्चे मन से व्रत, पूजा और शिव-पार्वती की आराधना करने से विवाह से जुड़ी बाधाएं कम होने की मान्यता है. इन सरल उपायों के साथ पार्वती स्वयंवर पूजा भी की जा सकती है, जिससे दांपत्य जीवन में प्रेम और स्थिरता बढ़ती है.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: February 8, 2026 19:01:51 IST

Mobile Ads 1x1

MahaShivratri Remedies For Marriage: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का बहुत पवित्र पर्व माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे और कुछ कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इसलिए इस दिन व्रत, पूजा और शिव-पार्वती की आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. अगर किसी की शादी में देरी हो रही है, रिश्तों में प्यार कम है या वैवाहिक जीवन में परेशानी चल रही है, तो महाशिवरात्रि पर कुछ खास उपाय किए जाते हैं.

 महाशिवरात्रि 2026 कब है?

साल 2025 में महाशिवरात्रि 26 फरवरी, बुधवार को मनाई जाएगी.चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शाम 05 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर 16 फरवरी को शाम शाम 05 बजकर 34 मिनट तक रहेगी.

महाशिवरात्रि 2026: जलाभिषेक के लिए शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि 2026 के पावन दिन भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कई शुभ समय निर्धारित हैं, जिनमें पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है.इस दिन सामान्य शुभ मुहूर्त सुबह 08:24 बजे से 09:48 बजे तक रहेगा. इसके बाद लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 09:48 बजे से 11:11 बजे तक होगा, जिसे कार्य सिद्धि और प्रगति के लिए अच्छा समय माना जाता है.इसके बाद अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 11:11 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा, जो पूजा-अर्चना के लिए सबसे श्रेष्ठ समयों में गिना जाता है.शाम के समय भी जलाभिषेक किया जा सकता है, क्योंकि शुभ-उत्तम मुहूर्त शाम 06:11 बजे से 07:47 बजे तक रहेगा.

विवाह से जुड़ी समस्याओं के लिए महाशिवरात्रि के उपाय

1. पार्वती पंचक स्तोत्र का पाठ

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी पूजा करें. माता पार्वती के सामने पार्वती पंचक स्तोत्र का पाठ करने से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है. शिव जी को पीत वस्त्र और माता पार्वती को चुनरी अर्पित करें.

2. रुद्राभिषेक कराएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है. अगर खुद न कर सकें तो किसी पंडित से करवा सकते हैं. साथ में गौरी माता के मंत्रों का जाप करने से प्रेम और आपसी समझ बढ़ती है.

3. बेलपत्र पर शहद चढ़ाएं

जलते दीपक के साथ शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करें और बेलपत्र पर शहद चढ़ाएं. मान्यता है कि इससे रिश्तों में मिठास आती है और विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं.

4. दुर्गा सप्तशती के मंत्र का जाप

‘सर्व मंगल मांगल्ये’ मंत्र का मंदिर में कम से कम 1008 बार जाप करें और अनार का फल अर्पित करें. इससे विवाह के योग मजबूत होते हैं.

5. गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं

भगवान शिव और माता पार्वती को गुलाब की सुगंधित माला चढ़ाएं. लाल धागे या मौली से बनी माला चढ़ाना शुभ माना जाता है.

6. रामचरितमानस की चौपाई का पाठ

यदि प्रेम विवाह की इच्छा हो तो बालकांड की चौपाई-
‘सिया राममय सब जग जानी’
का श्रद्धा से पाठ करें. इससे शिव-पार्वती का आशीर्वाद मिलने की मान्यता है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

MORE NEWS

Home > धर्म > Shivratri Remedies For Marriage: महाशिवरात्रि के दिन करें ये सरल ज्योतिषीय उपाय, टूटे रिश्ते सुधरेंगे और विवाह योग होगा मजबूत

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: February 8, 2026 19:01:51 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS