<
Categories: धर्म

Skanda Sashti 2025: 24 या 25 दिसंबर कब है पौष स्कंद षष्ठी व्रत? जानिए सही तिथि, पूजा विधि और महत्व

December Skanda Sashti 2025 Kab Hai: पौष माह की षष्ठी तिथि के दिन स्कंद षष्ठी व्रत किया जाता है, इस व्रत का हिंदू धर्म में बेहद महत्व है खासकर तमिल हिंदुओं के बीच. इस दिन भगवान स्कंद की पूजा होती है, जो भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र हैं. भगवान स्कंद को मुरुगन, कार्तिकेयन और सुब्रमण्य के नाम से भी जाना जाता है. आइये जानते हैं यहां कब है पौष स्कंद षष्ठी व्रत? सही पूजा विधि और इस व्रत का महत्व

Skanda Sashti Significance: पौष माह की षष्ठी तिथि के दिन स्कंद षष्ठी व्रत किया जाता है, इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र और और भगवान गणेश के भाई भगवान स्कंद की पूजा होती है. जिन्हें मुरुगन, कार्तिकेयन और सुब्रमण्य के नाम से भी जाना जाता है. आइये जानते हैं यहां कब है पौष स्कंद षष्ठी व्रत? सही पूजा विधि और इस व्रत का महत्व 

24 या 25 दिसंबर कब है पौष स्कंद षष्ठी व्रत?

हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह की षष्ठी तिथि 25 दिसंबर के दिन सुबह 02 बजकर 13 मिनट से शुरू हो रही है, जो अगले दिनर 26 दिसंबर 2025 को 02 बजकर 13 मिनट समाप्त होगी, इसलिए उदया तिथि के अनुसार 25 दिसंबर को स्कंद षष्ठी व्रत रखा जाएगा. यह व्रत खास तौर पर दक्षिण भारत, श्रीलंका और दुनिया भर में तमिल समुदायों में की जाती है. 

स्कंद षष्ठी के दिन किस देवता की पूजा होती है?

स्कंद एक लोकप्रिय हिंदू देवता हैं, जिनकी मान्यता तमिल हिंदुओं के बीच काफी ज्यादा.  भगवान स्कंद को युद्ध, जीत और ज्ञान के देवता के रूप में पूजा जाता है और उनके रूप को हमेशा भाला (वेल) पकड़े हुए दिखाया जाता है, जो अज्ञान और बुरी शक्तियों को नष्ट करने की क्षमता का प्रतीक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान मुरुगन अपनी युवा ऊर्जा, बहादुरी से कई राक्षसी शक्तियों के खिलाफ लड़ाई पर जीत हासिल की है.

क्यों किया जाता है स्कंद षष्ठी व्रत?

भगवान मुरुगन को सर्वोच्च ज्ञान और आत्मज्ञान का प्रतीक माना जाता है. भक्त उनकी पूजा मुश्किलों से उबरने, व्यक्तिगत और पेशेवर कामों में जीत हासिल करने, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए और सफलता के रास्ते में आने वाली नकारात्मकता को दूर करने के लिए उनका आशीर्वाद मांगते हैं, इसलिए स्कंद षष्ठी व्रत किया जाता है.

स्कंद षष्ठी व्रत की विधि

स्कंद षष्ठी व्रत की अवधि सूर्योदय से शुरू होती है और अगले दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद समाप्त होती है। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, पूजा घर को साफ करें और वहा भगवान कार्तिकेय की मूर्ति स्थापना करें, उन्हे पंचामृत स्नान, चंदन, फूल, दीप, धूप अर्पण, फल-मिठाई का भोग लगाना, मंत्र जाप (जैसे “ॐ श्री शरवणभवाय नमः”) करें. साथ ही भगवान कार्तिकेय की आरती पढ़ें साथ ही व्रत के दौरान फलाहार या निराहार रहकर कथा पाठ करना और अगले दिन प्रसाद से पारण करना महत्वपूर्ण है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Rishikesh: तीसरी बार चटका ‘बजरंग सेतु’, उद्घाटन से पहले ही दरक गया पुल, जांच टीम का हुआ गठन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में निर्माणाधीन बजरंग सेतु के फुटपाथ पर लगे कांचों में…

Last Updated: April 11, 2026 10:49:02 IST

IPL 2026: कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी? 15 साल के खिलाड़ी का नेटवर्थ जान पकड़ लेंगे माथा

Vaibhav Suryavanshi Net worth: वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल सैलरी 2026 सीज़न के लिए ₹1.10 करोड़…

Last Updated: April 11, 2026 10:46:05 IST

Bhagalpur: घर में शादी है तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर लेना अनिवार्य, SDO को देना होगा आवेदन, घरेलू LPG के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

Bihar News: भागलपुर प्रशासन ने हाल ही में सख्त निर्देश जारी किया कि जिले में…

Last Updated: April 11, 2026 10:47:13 IST

Shahrukh Ranveer Video: ये क्या! भरी महफिल में धुरंधर स्टार ने किया किंग खान को नजरअंदाज? SRK और रणवीर को लेकर छिड़ी ‘कमैंट्स में जंग’

Shahrukh Ranveer Video: हिंदी सिनेमा के कई जाने-माने चेहरे मुंबई के मशहूर बिज़नेसमैन और BJP…

Last Updated: April 11, 2026 10:20:14 IST

Delhi Gold Price 11 April: दिल्ली में सोना बना टेंशन का कारण! अभी खरीदारी करें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 11, 2026 10:48:13 IST

PSL 2026 Drama: अश्विन से सीखा, फिर मैदान पर मचाया क्लेश! डेरिल मिचेल ने उस्मान तारिक को सिखाया सबक

PSL 2026 Drama: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 10 अप्रैल को खेले गए मैच में…

Last Updated: April 11, 2026 10:17:31 IST