Ranchi News: रांची में एक युवक ने भरे बाजार से दिन में हेलमेट गायब कर दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है.
एक युवक ने दिनदहाड़े उड़ाया हेलमेट
Man Steals Helmet: झारखंड की राजधानी रांची के व्यस्त इलाकों में से एक शुमार लालपुर चौक पर दिनदहाड़े हेल्मेट चोरी की घटना सामने आई है. यह पूरी वारदात पास में सामने लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. यह घटना दोपहर दोपहर की बताई जा रही है. देखें वीडियो.
वायरल हो रहे में वीडियो में एक युवक पहले आसपास नजर दौड़ाता दिखाई देता है, मानो सही मौके की तलाश में हो. कुछ सेकंड बाद वह एक खड़ी बाइक के पास पहुंचता है, उस पर रखा हेलमेट उठाता है और बिना किसी हड़बड़ाहट के वहां से निकल जाता है. वह ऐसे दिखाता है कि जैसे हेलमटे उसी का हो. यह पूरी घटना दोपहर करीब 3 बजकर 25 मिनट की बताई जा रही है.
यह खबर भी पढ़ें: पति से छुपाकर रखे थे हजारों रुपये, 10 साल बाद मिले तो खुशी की जगह फूट-फूटकर रो पड़ी महिला; वीडियो वायरल
स्थानीय लोगों के मुताबिक, लालपुर चौक और आसपास के इलाकों में बाइक से हेलमेट चोरी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इस तरह की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस संदिग्ध युवक की पहचान कर उसे कब तक पकड़ पाती है. फिलहाल, आस-पास के निवासियों को सतर्क रहने और अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.
यह खबर भी पढ़ें: Fatehpur Viral Video: मौसा-मौसी और वो… प्यार में पागल युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, कहा- ‘सौतन बनकर रहने को हूं तैयार’दे
घटना का CCTV क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स ने टिप्पणी की कि यदि शहर का इतना व्यस्त इलाका भी सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक कहां सुरक्षित महसूस करेंगे.
Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में…
Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां…
Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के…
Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी…
Most Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास…
Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…