<

दाएं या बाएं… पत्नी को पति के किस साइड में सोना चाहिए? अटूट रिश्ता चाहिए तो नोट करें ये बात, वरना…

Sleeping Vastu Tips: शादीशुदा जीवन से जुड़े नियमों को लेकर लोगों के मन में कई तरह की बातें चलती रहती हैं. ऐसा ही एक सवाल बहुत सी माताओं और बहनों का हो सकता है कि, आखिर पत्नी को सोते समय पति के दाएं तरफ सोना चाहिए या बाएं तरफ. बेशक आपको यह सवाल साधारण लगे, लेकिन शास्त्रों में इसके लिए नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं इससे जुड़े नियमों के बारे में-

Sleeping Vastu Tips: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व होता है. इनकी छोटी से छोटी अनदेखी से जीवन में बड़ा दर्द दे सकती है. ऐसे ही कुछ नियम शादीशुदा लोगों के लिए बताए गए हैं. दरअसल, शादीशुदा जीवन से जुड़े नियमों को लेकर लोगों के मन में कई तरह की बातें चलती रहती हैं. ऐसा ही एक सवाल बहुत सी माताओं और बहनों का हो सकता है कि, आखिर पत्नी को सोते समय पति के दाएं तरफ सोना चाहिए या बाएं तरफ. बेशक आपको यह सवाल साधारण लगे, लेकिन शास्त्रों में इसके लिए नियम बताए गए हैं. ज्योतिष आचार्यों की मानें तो, शादी, पूजा-पाठ, भोजन, अभिषेक और रोजमर्रा के जीवन में स्त्री और पुरुष की स्थिति को लेकर हमारे शास्त्रों में अलग-अलग नियम बनाए गए हैं. इन नियमों का उद्देश्य जीवन में संतुलन और मर्यादा बनाए रखना. अब सवाल है कि आखिर सोते समय पत्नी को पति के किस साइड में सोना चाहिए? पत्नी के सही साइड में सोने से क्या लाभ होते हैं? इस बारे में जानने के लिए India News ने गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी से बात की.  

पत्नी के सोने की दिशा पर क्या है शास्त्र मत

ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि, शास्त्रों के अनुसार विवाह संस्कार के समय पत्नी को हमेशा पति के बाएं तरफ बैठाया जाता है. मांग भरने की विधि भी पति के बाएं पक्ष से ही होती है. इसका मतलब साफ है कि विवाह के समय से ही स्त्री का स्थान बाएं पक्ष में माना गया है. इसी नियम को सोने के समय भी लागू बताया गया है. बताा दें कि, जब पति-पत्नी सोते हैं, तब पत्नी को हमेशा पति के बाएं तरफ ही सोना चाहिए. ऐसा करने से आपसी प्रेम बढ़ता है, जीवन में मनमुटाव नहीं होता और दांपत्य जीवन सुखमय बना रहता है.

पत्नी को पति के दाएं तरफ कब रहना चाहिए

शास्त्रों के मुताबिक, कुछ खास कामों में पत्नी को पति के दाएं तरफ रहना चाहिए. सभी मांगलिक कार्यों में, जैसे यज्ञ, हवन, मूर्ति स्थापना, पूजा-पाठ और दूसरे शुभ कार्यों में पत्नी का स्थान पति के दाएं तरफ माना गया है. यानि रोजमर्रा के जीवन और सोने-भोजन जैसे कामों में बाएं तरफ का नियम है, जबकि धार्मिक और मांगलिक कार्यों में दाएं तरफ रहने की परंपरा बताई गई है.

वामांगी कहलाने का शास्त्रीय कारण

शास्त्रों में स्त्री को वामांगी कहा गया है. इसके पीछे भी एक शास्त्रीय मान्यता बताई गई है. कहा जाता है कि जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की, तब दाहिने भाग से पुरुष की उत्पत्ति हुई और बाएं भाग से स्त्री की उत्पत्ति हुई. इसी वजह से स्त्री को वामांगी कहा गया और उसका स्थान बाएं पक्ष में माना गया.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST