होम / क्यो प्रेग्नेंट महिलाओं को देख रास्ता बदल लेते हैं सांप? मिलती हैं सजा!

क्यो प्रेग्नेंट महिलाओं को देख रास्ता बदल लेते हैं सांप? मिलती हैं सजा!

Babli • LAST UPDATED : September 14, 2024, 1:51 pm IST

Snake Do not Bite Pregnant Women

India News (इंडिया न्यूज), Snake Do not Bite Pregnant Women: भारतीय धार्मिक मान्यताओं में यह गंभीरता से माना जाता है कि सांप गर्भवती महिलाओं को नहीं काटते हैं। यहां तक ​​कि अगर वे गर्भवती महिलाओं को देख भी लेते हैं, तो वे अंधे हो जाते हैं। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन शोध से पता चलता है कि दुनिया भर में गर्भवती महिलाओं को सांपों द्वारा काटे जाने की संभावना कम होती है। हिंदू मान्यताओं में एक प्रचलित मान्यता है कि सांप कभी भी गर्भवती महिला को नहीं काटते हैं। यह भी दावा किया जाता है कि गर्भवती महिला को देखकर सांप अंधे हो जाते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि जैसे ही कोई महिला गर्भवती हो जाती है, सांप उसके पास नहीं जाते हैं। यह सुनकर आप हैरान हो रहे होंगे और सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है और इसके पीछे क्या कारण है। तो हम आपको बता दें कि ब्रह्मवैवर्त पुराण में इस तथ्य का वर्णन किया गया है।

  • क्या कहती है पौराणिक कथा
  • गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं काटते सांप
  • इन खास बातों का रखे ध्यान

खड़े-खड़े ठुकराई थी करण जौहर की फिल्म, इंडस्ट्री ने कर दिया था ब्लैकलिस्ट, फिर 200 करोड़ की फिल्म से बनाया नाम

क्या कहती है पौराणिक कथा

ब्रह्मवैवर्त पुराण की कथा के मुताबीक एक बार एक गर्भवती महिला शिव मंदिर में भगवान शिव की तपस्या कर रही थी। वह पूरी तरह से तपस्या में लीन थी। मंदिर में दो सांप आए और गर्भवती महिला को परेशान करने लगे। इससे महिला की एकाग्रता भंग हो गई। तपस्या भंग होने के कारण महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे ने पूरे नाग वंश को श्राप दे दिया कि आज से जब भी कोई सांप, नाग या नागिन गर्भवती महिला के पास जाएगा तो वह अंधा हो जाएगा। इस घटना के बाद ऐसी मान्यता प्रचलित हो गई कि गर्भवती महिला को देखकर सांप अंधे हो जाते हैं और उसे काटते भी नहीं हैं।

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं काटते सांप

सांपों में स्वभाव से ही कुछ इंद्रियां होती हैं, जिनसे वे आसानी से पता लगा लेते हैं कि महिला गर्भवती है या नहीं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्भधारण के बाद महिला के शरीर में कुछ ऐसे तत्व बनते हैं, जिन्हें सांप आसानी से पहचान लेते हैं। इसके बावजूद भी ऐसे कौन से कारण हैं, जिनकी वजह से सांप गर्भवती महिलाओं को नहीं काटते। इन सभी सवालों का जवाब हमारे धार्मिक शास्त्रों में मिलता है।

जब अभिषेक-ऐश्वर्या राय की शादी को रोकने के लिए Jhanvi Kapoor ने काट ली थी नस!

क्या कहता है शोध

शोध कहता है कि दुनिया में सांप के काटने के सिर्फ़ 5% मामले गर्भवती महिलाओं पर पाए जाते हैं। इसकी वजह शायद यह हो सकती है कि प्रेग्नेंसी के बाद महिलाएं घर से ज़्यादा बाहर नहीं निकलती हैं। वे अपनी और अपने होने वाले बच्चे की सुरक्षा का बहुत ख्याल रखती हैं और उनका ख़ास ख्याल भी रखा जाता है।

इन खास बातों का रखे ध्यान

हिंदू धर्म में सांप को मारना बहुत बड़ा पाप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसका दुष्परिणाम व्यक्ति को कई जन्मों तक भुगतना पड़ता है और गर्भवती महिला को कभी भी सांप को नहीं मारना चाहिए। सांप के करीब जाने से जाने-अनजाने में गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आपको गर्भवती महिला के पास सांप दिखे तो तुरंत सावधान हो जाएं।

CM योगी इस तारीख तक बन जाएंगे देश के नए प्रधानमंत्री! राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT