<
Categories: धर्म

Solar Eclipse 2026: ग्रहण के समय भगवान की मूर्ति छूने से क्यों मना किया जाता है? जानिए मान्यता और वजह

Solar Eclipse 2026: सनातन धर्म में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय और धार्मिक घटना माना जाता है. ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों को लेकर कई परंपराएं प्रचलित हैं. इन्हीं में एक मान्यता यह भी है कि ग्रहण और सूतक काल के दौरान भगवान की मूर्तियों को स्पर्श नहीं किया जाता. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Solar Eclipse 2026: सनातन धर्म में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय और धार्मिक घटना माना जाता है. ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों को लेकर कई परंपराएं प्रचलित हैं. इन्हीं में एक मान्यता यह भी है कि ग्रहण और सूतक काल के दौरान भगवान की मूर्तियों को स्पर्श नहीं किया जाता. साथ ही कई मंदिरों के कपाट भी अस्थायी रूप से बंद कर दिए जाते हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे क्या धार्मिक मान्यता बताई जाती है.

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, धार्मिक मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. इसी कारण ग्रहण के दौरान पूजा-अर्चना, मूर्ति स्पर्श और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों से परहेज करने की सलाह दी जाती है. मान्यता यह भी है कि मंदिरों में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं में दिव्य शक्ति का निवास होता है, इसलिए ग्रहण समाप्त होने तक उन्हें स्पर्श नहीं किया जाता.

सूतक काल में मंदिरों के कपाट क्यों बंद रहते हैं?

धार्मिक परंपराओं के अनुसार, ग्रहण शुरू होने से पहले लगने वाले सूतक काल में कई मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. इस अवधि में नियमित पूजा और आरती भी रोक दी जाती है. ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर परिसर की साफ-सफाई की जाती है, गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया जाता है और फिर विधि-विधान से पूजा दोबारा शुरू होती है.

ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करना चाहिए?

मान्यता है कि ग्रहण खत्म होने के बाद सबसे पहले स्नान करना चाहिए. इसके बाद घर और पूजा स्थल की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करना शुभ माना जाता है. श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार भगवान की पूजा करते हैं और अन्न, वस्त्र या धन का दान भी करते हैं. इसे पुण्यदायी माना जाता है.

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण रात 9:04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त सुबह 4:25 बजे समाप्त होगा. हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसी वजह से भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा और सामान्य पूजा-पाठ व धार्मिक गतिविधियां पहले की तरह जारी रह सकेंगी.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST