Live
Search
Home > धर्म > Surya Grahan Yog: सूर्य ग्रहण के दिन 3 राशियों पर संकट! सूर्य-चंद्रमा बना रहे खतरनाक युति, बुरे प्रभाव से बचने के उपाय

Surya Grahan Yog: सूर्य ग्रहण के दिन 3 राशियों पर संकट! सूर्य-चंद्रमा बना रहे खतरनाक युति, बुरे प्रभाव से बचने के उपाय

Solar Eclipse 2026 Date: ज्योतिष आचार्यों की मानें तो, सूर्य ग्रहण के दिन यानी 17 फरवरी 2026 को सूर्य और चंद्रमा दोनों शनि की राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे. इस राशि में दोनों ग्रहों का साथ होना कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. अब सवाल है कि आखिर, सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य-चंद्रमा की खतरनाक युति किन राशिवालों के लिए मुश्किल? सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए क्या करें? इस बारे में बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: February 17, 2026 11:17:57 IST

Mobile Ads 1x1

Solar Eclipse 2026 Date: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए साल 2026 बेहद खास होने वाला है. इस साल सूर्य और चंद्र को मिलाकर कुल 4 ग्रहण लगेंगे. इसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे. साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी यानी आज लगेगा. यह सूर्य ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगने जा रहा है. भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से यह सूर्य ग्रहण शुरू होगा और रात्रि 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. ज्योतिष आचार्यों की मानें तो, सूर्य ग्रहण के दिन यानी 17 फरवरी 2026 को सूर्य और चंद्रमा दोनों शनि की राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे. इस राशि में दोनों ग्रहों का साथ होना कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. इन राशियों के लोगों को जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अब सवाल है कि आखिर, सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य-चंद्रमा की खतरनाक युति किन राशिवालों के लिए मुश्किल? सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए क्या करें? इस बारे में India News को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

इन राशियों के लिए सूर्य-चंद्रमा की युति खतरनाक

मेष राशि: सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य-चंद्रमा की युति खतरनाक होने से मेष राशि के जातकों के लिए ठीक नहीं है. इस राशि वालों को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में विवादों का सामना करना पड़ सकता है. वरिष्ठों से मतभेद संभव हैं. वाणी पर संयम रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें. निवेश से भी बचना होगा.

कर्क राशि: शनि की राशि कंभ में आज सूर्य ग्रहण लगेगा. सूर्य-चंद्रमा की युति कर्क राशि वालों के लिए मानसिक तनाव देने वाली साबित होगी. भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. परिवार में कलह रहेगा. सेहत पर आपको ध्यान देने की जरूरत होगी. निवेश के लिए समय अच्छा नहीं है इसलिए सतर्क रहें.

मकर राशि: ज्योतिष आचार्यों की मानें तो, मकर राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. किसी न किसी से झगड़ा होगा. कोई करीबी धोखा दे सकता है. किसी भी नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी.

सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए क्या करें 

  • ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें.
  • सूर्य को जल अर्पित करें.
  • क्रोध और बहस से बचें.
  • झूठ न बोलें.
  • गरीबों को अन्न या वस्त्र दान करें.
  • महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें.

MORE NEWS

Home > धर्म > Surya Grahan Yog: सूर्य ग्रहण के दिन 3 राशियों पर संकट! सूर्य-चंद्रमा बना रहे खतरनाक युति, बुरे प्रभाव से बचने के उपाय

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: February 17, 2026 11:17:57 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS