Live
Search
Home > धर्म > नवरात्रि के व्रत में नहीं खाने चाहिए ये फल, धार्मिक मान्यता ही नहीं सेहत के लिए भी हानिकारक

नवरात्रि के व्रत में नहीं खाने चाहिए ये फल, धार्मिक मान्यता ही नहीं सेहत के लिए भी हानिकारक

Navratri 2026 की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में कुछ फलों का सेवन करना वर्जित होता है. इन फलों का सेवन केवल धार्मिक मान्यताओं के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी हानिकारक होता है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 20, 2026 12:36:45 IST

Mobile Ads 1x1

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के व्रतों की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान लोग मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं और व्रत करते हैं. जो लोग व्रत नहीं रखते हैं, वे भी तामसी भोजन जैसे लहसुन-प्याज, मांसाहार का सेवन नहीं करते हैं. वहीं जो लोग व्रत रखते हैं, वो इस दौरान फलों और सात्विक भोजन का सेवन करते हैं. वे अपने भोजन को लेकर काफी सजग रहते हैं. हालांकि जाने-अनजाने में वे कुछ ऐसे फलों का सेवन कर लेते हैं, जो उन्हें नवरात्रि के व्रत में नहीं खाने चाहिए. 

व्रत रखने वाले लोग इन चीजों का न करें सेवन

नवरात्रि के व्रत रखने वाले लोगों को खट्टे फलों का सावन नहीं करना चाहिए. नवरात्रि में नींबू, संतरे और किन्नू जैसे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए. इन फलों को नवरात्रि में वर्जित माना जाता है. ये फल व्रत के दौरान परेशानी बन सकते हैं. इनका सेवन करने से पेट में एसिडिटी हो सकती है. खाली पेट में इन्हें खाना नुकसानदायक हो सकता है. इसके अलावा आपको पहले से कटे हुए और बासे फल खाने से भी बचना चाहिए. 

नवरात्रि के व्रत में अंजीर और नाशपाती का सेवन भी नहीं करना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि ये फल अशुभ होते हैं और इनका सेवन वर्जित माना जाता है. कहा जाता है कि इन फलों को खाने से व्रत टूट जाता है. इसके अलावा डिब्बाबंद और प्रोसेस्ड फलों का सेवन करने से सुस्ती और आलस हो सकता है. ऐसे में इस तरह के फलों से भी बचना चाहिए. 

इन फलों का सेवन फायदेमंद

नवरात्रि के व्रत के दौरान आपको सेब, केला, अमरूद, अनार, पपीता और नारियल का सेवन करना चाहिए. ये फल ताजे और हल्के होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ ही पाचन को भी दुरुस्त रखते हैं. इनका सेवन करने से आप हल्का और शांत महसूस करेंगे.

नवरात्रि में बिना व्रत वाले भी न खाएं ये चीजें

नवरात्रि में जो लोग व्रत नहीं भी रहते हैं, उन्हें प्याज, लहसुन, मांस, मछली, साधारण नमक और बाहर का प्रोसेस्ड फूड का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा लोगों को जंक फूड और स्वीट ड्रिंक्स का सेवन करने से भी बचना चाहिए. 

MORE NEWS