Somwar ke Totke: सनातन धर्म में, सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है, और इस दिन उनकी पूजा करने से जीवन के दुखों से मुक्ति मिलने की मान्यता है. ऐसा माना जाता है कि सुख और दुख, हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं. हालांकि, यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से कठिनाइयों को झेल रहा है और अपने सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद उसे कोई समाधान नहीं मिल पा रहा है तो यह किसी बाधा या दोष का संकेत हो सकता है. ऐसे में सोमवार के दिन इन खास तरीकों से जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की ओर संचार हो सकता है. मौलश्री पेड़ की पूजा
यदि आप अपने जीवन में सर्वांगीण समृद्धि और संतुष्टि प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको सोमवार के दिन मौलश्री के पेड़ की पूजा करनी चाहिए. इसके अलावा, आपको हाथ जोड़कर उसे प्रणाम करना चाहिए. हालाकि, जब आपको मौलश्री का पेड़ न मिले, तो आप उसे फोन में भी देख सकते हैं.
शीशे में चेहरा देखना
अगर आप सोमवार को किसी मल्टीनेशनल कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपना चेहरा शीशे में देखना न भूलें. और सफलता के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करें.
दो सफेद फूल
यदि आपके व्यापार के मुनाफे में लगातार गिरावट आ रही है या आप बिल्कुल भी मुनाफा नहीं कमा पा रहा हैं और स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि आप कुछ भी नया सोच भी नहीं पा रहे हैं, मनोबल भी लगातार गिरता जा रहा है, तो नया काम शुरू करने से पहले, अपने पास दो सफेद फूल रखें और जब काम पूरा हो जाए, तो उन फूलों को बहते हुए पानी में प्रवाहित करें.
साबुत काली उड़द
यदि आप अपने प्रयासों में प्रगति सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत हैं, तो आपको सोमवार के दिन अपनी पसंद की मात्रा में साबुत काली उड़द (उड़द दाल) खरीदनी चाहिए और उसे आदरपूर्वक किसी लोहार या बढ़ई को भेंट देनी चाहिए.
11 बार तुलसी परिक्रमा
रोजमर्रा की जिंदगी की भाग-दौड़ के बीच, लोग अक्सर अपने कामों से इतने ज्यादा घिर जाते हैं कि वे खुद को उलझन की स्थिति में पाते हैं. ज्यादा लोगों के साथ ऐसा होना एक आम बात है. इससे बचने के लिए, सोमवार के दिन स्नान करें, 11 बार तुलसी के पौधे की परिक्रमा करें और घी का दिया जलाएं.