Kartik Purnima 2022: इस साल कार्तिक माह की पूर्णिमा 8 नवंबर को है। कार्तिक पूर्णिमा को सर्वोत्तम माना गया है। क्योंकि कार्तिक माह का पूरा महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन पवित्र नदियों और कुंडों में स्नान करके भगवान श्रीनारायण का जप, तप, दान, पूजन और ध्यान आदि किया जाता है। मान्यतानुसार जीवनभर के पाप इससे नष्ट हो जाते हैं। साथ ही अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। ये तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। ऐसे में इस दिन कुछ कार्य जरूर करने चाहिए और कुछ कामों से परहेज करना चाहिए।
शास्त्रों की मानें तो पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करना बेहद शुभ होता है। इस दिन अन्न, दूध, फल, चावल, तिल और आवंले का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है। इसलिए इस दिन पवित्र नदी या फिर देव स्थान पर जाकर दीपदान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे देवता प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन की परेशानियां खत्म होती हैं।
कार्तिक पूर्णिमा तिथि को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उत्तम माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए महालक्ष्मी स्तुति का पाठ करना चाहिए।
Also Read: कार्तिक पूर्णिमा के दिन पानी में इन 4 चीजों को मिलाकर करें स्नान, खुल जाएगा भाग्य
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.