होम / साल का अंतिम सूर्य ग्रहण इन 3 राशि वालों की जिंदगी में मचाएगा उथल-पुथल, रहना होगा सावधान

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण इन 3 राशि वालों की जिंदगी में मचाएगा उथल-पुथल, रहना होगा सावधान

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 2, 2024, 8:27 pm IST
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण इन 3 राशि वालों की जिंदगी में मचाएगा उथल-पुथल, रहना होगा सावधान

Surya Grahan on Pitru Amavasya 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Surya Grahan on Pitru Amavasya 2024: साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर यानी कल लगने जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि कल पितृ अमावस्या भी है। पितृ अमावस्या का सूर्य ग्रहण मानव जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव डालने वाला है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, यह ग्रहण कन्या राशि पर लगने जा रहा है, जहां केतु पहले से मौजूद है। वैसे तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन खास तौर पर तीन राशियों के जातकों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण ज्यादातर राशियों के लिए नकारात्मक रहने वाला है, क्योंकि ग्रहण कन्या राशि पर लगने जा रहा है, जहां केतु पहले से मौजूद है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने वाला है, जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा।

इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

कर्क

इस राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव नकारात्मक रहने वाला है। ग्रहण के दौरान घर से बिल्कुल भी बाहर न निकलें। ग्रहण के दौरान किसी को भी पैसे उधार न दें। वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करें। छोटे-मोटे कामों में भी किसी तरह की परेशानी आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आर्थिक नुकसान के संकेत हैं।

100 जन्मों तक भीष्म पितामह ने नहीं किया कोई अपराध, लेकिन फिर क्यों 101वें जन्म में मिली इतनी बड़ी सजा? – India News

तुला

इस राशि के जातकों पर भी सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। आय से अधिक व्यय होने वाला है। छोटी-छोटी परेशानियां लगातार उत्पन्न होंगी, जिससे मन काफी परेशान रहेगा। ग्रहण काल ​​में धन के लेन-देन से बचें। ग्रहण काल ​​में घर से बिल्कुल भी बाहर न निकलें। दुर्घटना होने की भी संभावना है। करियर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। तनाव लेने से बचें।

मकर

इस राशि के जातकों पर भी ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में काफी मुश्किलें आने वाली हैं। आर्थिक नुकसान की प्रबल संभावना है। शत्रु आप पर हावी होते नजर आएंगे। किसी विवाद में बिल्कुल न पड़ें। पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं। व्यापार में घाटा हो सकता है, इसलिए मन भी चिड़चिड़ा हो सकता है। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

इस उम्र के लोगों पर राहु होते हैं मेहरबान, छप्पड़फाड़ देते हैं पैसा, रातों-रात बना देते हैं भिखारी से राजा – India News

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT