होम / साल का दूसरा Chandra Grahan इन 6 राशियों के लिए बेहद अच्छा, आर्थिक मामलो में जबरदस्त योग

साल का दूसरा Chandra Grahan इन 6 राशियों के लिए बेहद अच्छा, आर्थिक मामलो में जबरदस्त योग

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : September 13, 2024, 2:22 am IST

Chandra Grahan 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Chandra Grahan 2024: साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगने जा रहा है और इसी दिन पितृ पक्ष भी शुरू हो रहा है। इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत में चंद्र ग्रहण और अंत में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि भारत में चंद्र ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा, लेकिन यूरोप के अधिकांश देशों में चंद्र ग्रहण पूर्ण रूप से दिखाई देगा। सनातन धर्म में ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है और ग्रहण पितृ पक्ष के पहले दिन लगने जा रहा है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस दिन पितरों का श्राद्ध या तर्पण किया जा सकता है। आइए ज्योतिषी चिराग दारूवाला से जानते हैं कि किन राशियों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा।

18 सितंबर से श्राद्ध पक्ष हो रहा है शुरू

शास्त्रों में मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान पितर धरती पर अपने परिजनों के पास लौट जाते हैं और सर्व पितृ अमावस्या तक यहीं रहते हैं। इसलिए इन दिनों में ऐसा कोई भी काम न करें, जिससे पितर नाराज हों। इन दिनों में पितरों का श्राद्ध और तर्पण श्रद्धा और भक्ति के साथ करना चाहिए, ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है और पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। पितृ पक्ष के दौरान दरवाजे पर आने वाले किसी भी जीव को मारना नहीं चाहिए, बल्कि उनके लिए उचित भोजन की व्यवस्था करनी चाहिए।

1. वृषभ

पितृ पक्ष के दिन पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर सबसे अधिक पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं।

2. मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को कई दिनों से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। करियर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। योजनाएं सफल होंगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

Weather Update: इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

3. वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा। आपको धन की प्राप्ति होगी और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कारोबारी लोग कोई अच्छा सौदा करके अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे।

4. धनु

इस चंद्र ग्रहण के दौरान धनु राशि वालों की लगभग हर इच्छा पूरी होगी। आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

5. कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ परिणाम देगा। अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बहुत अधिक रहेगा। आपके साहस में वृद्धि होगी। व्यापारियों को व्यापार में लाभ मिल सकता है और कोई नई योजना आकार ले सकती है।

6. मीन

मीन राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में उन्नति और धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि आप रियल एस्टेट का सौदा करना चाहते हैं तो आपके लिए समय अनुकूल रहेगा।

सूटकेस के साथ हवाई जहाज से उतरा शख्‍स, चेक करते समय सिक्‍योरिटी को मिली ऐसी चीज जिसे देख उड़ गए सबके होश

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT