India News(इंडिया न्यूज), Movement of Sun Venus Transit Mercury: बुध की राशि में इस समय तीन बड़े ग्रह गोचर कर रहे हैं। सबसे पहले 12 जून को गोचर शुक्र और फिर बुध ने 14 जून के दिन अपनी स्वराशि में प्रवेश किया। 15 जून को सूर्य के गोचर करते ही मिथुन राशि में त्रिग्रही का योग बन गया है। त्रिग्रही योग मिलने के कई मतलब होते हैं। त्रिग्रही योग से बनने से पॉजिटिव रिजल्ट भी मिल सकते हैं लेकिन कुछ के लिए उनका बुरा समय भी शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं 28 जून तक मिथुन राशि में बुध, सूर्य शुक्र की युति से किन राशियों की टेंशन बढ़ने वाली है।
धनु राशि
मिथुन राशि में सूर्य, बुध, शुक्र की युति धनु राशि वालों के लिए लाभदायक नहीं होने वाला है। सूर्य, बुध, शुक्र की युति इस राशि वालों के लिए फायदेमंद नहीं मानी जा रही है। इससे इनके आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। नकारात्मक विचार दिमाग में आ सकते हैं। सेहत भी खराब हो सकती है इसके साथ ही पार्टनर से भी मनमुटाव हो सकता है।
मीन राशि
मिथुन राशि में बुध, शुक्र, सूर्य की युति मीन राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं मानी जा रही है। इस राशि वालों के अपने जीवन में कई में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके काम पूरा करने में भी रुकावट आ सकती हैं। इनके आर्थिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव आने की पूरी संभावना है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए भी मिथुन राशि में सूर्य बुध, शुक्र की युति बहुत लाभदायक नहीं मानी जा रही है। कर्क राशि के जातकों को आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इनके ऑफिस में काम करने वाले साथी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। आप बेवजह का स्ट्रेस न लें और ज्यादा खर्च करने से बचें अथवा खर्च की अधिकता से आपका मन परेशान रह सकता है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.