<
Categories: धर्म

शिरडी साई मंदिर में फरीदाबाद के भक्त ने दान किया हीरे का मुकुट, कीमत जानकर हो जायेंगे हैरान

ए वर्ष 2026 के पहले ही दिन हरियाणा के फरीदाबाद निवासी साईभक्त प्रदीप मोहंती और उनकी पत्नी प्रतिमा मोहंती ने साईबाबा के चरणों में 655 ग्राम वजन का आकर्षक नक्काशी वाला सुवर्ण-हीरा जड़ा मुकुट अर्पित किया.

भारत के कई मंदिरों में हर दिन लाखों का चढ़ावा चढ़ता है. श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और क्षमता के अनुसार दान करते ही रहते हैं. लेकिन कभी-कभी मंदिरों में कुछ भेंट ऐसी आती है, जो लोगों के चर्चा का विषय बन जाती है. ऐसे ही इस समय चर्चा का विषय बना है 80 लाख का मुकुट.

यह मुकुट शिरडी के साईं बाबा को भेंट किया गया है. नए वर्ष 2026 के पहले ही दिन हरियाणा के फरीदाबाद निवासी साईभक्त प्रदीप मोहंती और उनकी पत्नी प्रतिमा मोहंती ने साईबाबा के चरणों में 655 ग्राम वजन का आकर्षक नक्काशी वाला सुवर्ण-हीरा जड़ा मुकुट अर्पित किया. 

मुकुट की विशेषताएं और मूल्य

यह मुकुट अत्यंत सुंदर और नगीनों से सजा हुआ है. इसमें लगभग 585 ग्राम शुद्ध सोना और करीब 153 कैरेट के मूल्यवान हीरे जड़े गए हैं. मुकुट का अनुमानित मूल्य लगभग 80 लाख रुपये है. भक्त दंपति ने इसे श्री साईबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गोरक्ष गाडीलकर को सौंपा. sai.org.in की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित समाचार के अनुसार, यह दान नए वर्ष के पहले दिन किया गया, जो मोहंती दंपत्ति की गहरी आस्था को दर्शाता है.

संस्थान की ओर से सम्मान

इस अवसर पर श्री साईबाबा संस्थान की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर ने दानशील साईभक्त प्रदीप मोहंती और प्रतिमा मोहंती का सत्कार किया. उन्होंने भक्त दंपति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनके इस पुण्य कार्य की सराहना की. मुकुट और दंपति का वीडियो श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भी साझा किया गया है. 

भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक

शिरडी साईबाबा के मंदिर में प्रतिदिन लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं. साईबाबा मंदिर, जिसे श्री साईबाबा समाधि मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, महाराष्ट्र राज्य के अहिल्यानगर जिले के शिरडी में स्थित है. 19वीं शताब्दी के संत साई बाबा को समर्पित यह मंदिर भारत के सबसे अधिक देखे जाने वाले तीर्थ स्थलों में से एक है. साईबाबा ने जीवन का अधिकांश समय शिरडी में ही व्यतीत किया और 1918 में उनका निधन हो गया. कई भक्त साईबाबा को दत्तात्रेय का अवतार भी मानते हैं. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Bihar News: नालंदा में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, वो मदद के लिए चीखती रही, लोग तमाशबीन बने रहे

Bihar News: यह घटना 26 मार्च की शाम को हुई. रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता दो…

Last Updated: March 31, 2026 13:30:14 IST

Kanpur: ससुर ने बहू के उतारे कपड़े और किया ऐसा कांड, पति भी था साथ; रहम की भीख मांगती रही पीड़िता

Tantra mantra Abuse Case: महिलाओं का आज से नहीं बल्कि पीढ़ियों से शोषण होता आया…

Last Updated: March 31, 2026 13:28:55 IST

Ashok Kharat Case: भूत बंगला से कम नहीं अशोक खरात का ‘दफ्तर’, अंदर डर जाती थीं महिलाएं

Ashok Kharat Case: गिरफ्त में आई महिलाओं को बेवकूफ बनाने के लिए अशोक खरात 'अवतार…

Last Updated: March 31, 2026 13:28:16 IST

Chandrikapersad Santokhi Death: चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 67 साल की उम्र में निधन, बिहार के मजदूरी का बेटा, सूरीनाम के रहे पूर्व राष्ट्रपति

Chandrikapersad Santokhi Death: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति, चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन हो गया है. सूरीनाम…

Last Updated: March 31, 2026 13:08:06 IST

भूस्खलन में तिरछा हो गया चर्च, पीसा की मीनार से ज्यादा आया झुकाव, दूर-दूर से देखने आ रहे पर्यटक

ग्रीस के एक छोटे से गांव में स्थित एक चर्च इन दिनों दुनियाभर के पर्यटकों…

Last Updated: March 31, 2026 13:01:55 IST

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे गंदा पानी? कब बदलना चाहिए RO का फिल्टर, इस तरह करें चेंज

लेकिन, कई बार फिल्टर किए हुए पानी को लेकर भी मन में शंका रहती है.…

Last Updated: March 31, 2026 12:56:34 IST