Debasree Biswas Sanchita:देवश्री अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को एक किसान, भगवान कृष्ण की भक्त और जानवरों से प्यार करने वाली बताती हैं.
Devshree Biswas
Debasree Biswas Sanchita: बांग्लादेश के छात्र नेता उस्मान हादी के मौत के बाद से बांग्लादेश में लागातर हिंसा जारी है. भारत के पड़ोसी देश में हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. भारत ने अल्पसंख्यकों पर बांग्लादेश में हो रही इस हिंसा की निंदा की है. वहीं मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर के स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है. इसके बाद बांग्लादेश ने टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपने मैचों को भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की है.
बता दें कि बांग्लादेश ने बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है जिसका कमान लिटन दास को सौंपी है. लिटन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. इसी बीच बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर पत्नी की चर्चा हो रही है. जो भगवान कृष्ण की बहुत बड़ी भक्त हैं.
बता दें कि बांग्लादेश के खिलाड़ी लिटन दास ने की पत्नी देबाश्री बिस्वास संचिता भगवान कृष्ण की बहुत बड़ी भक्त हैं. वह भगवान कृष्ण की पूजा की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है.
देवश्री अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को एक किसान, भगवान कृष्ण की भक्त और जानवरों से प्यार करने वाली बताती हैं. वह न सिर्फ अपने मंदिर की तस्वीरें बल्कि लिटन दास के साथ रोमांटिक पलों की तस्वीरें भी शेयर करती हैं.
भगवान कृष्ण की भक्ति के अलावा, देवश्री भगवान शिव, राम-सीता, गणेश और देवी दुर्गा की भी पूजा करती हैं. शिवरात्रि, दुर्गा पूजा और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों पर उन्हें अपने घर के मंदिर की तस्वीरें शेयर करते देखना आम बात है.
देवश्री ने शेर-ए-बांग्ला एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल की है. उनका जन्म और पालन-पोषण दिनाजपुर में हुआ. लिटन दास अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक नहीं करते, इसलिए उनकी लव स्टोरी के बारे में जानकारी कम है.
खबर है कि लिटन दास और देवश्री ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया. बाद में उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और सितंबर 2019 में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली.
शादी के एक साल बाद, 2020 में, देवश्री का एक गंभीर एक्सीडेंट हो गया. चाय बनाते समय एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे वह घायल हो गईं. कई चोटों के बावजूद, उन्होंने हिम्मत दिखाई, जल्दी ठीक हुईं और सोशल मीडिया पर वापस आ गईं.
देवश्री बहुत खूबसूरत हैं और घूमने-फिरने की शौकीन हैं. वह वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के कपड़ों में बहुत खूबसूरत लगती हैं. वह अक्सर इंस्टाग्राम पर लिटन दास के साथ अपनी छुट्टियों की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं.
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…
मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…
Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…