किफायती शुल्क में होंगी सारी सेवाएं
सेवाओं और शुल्क की पूरी लिस्ट
- विवाह – निःशुल्क
- उपनयनम – 300 रुपये
- सत्यनारायण व्रतम – 300 रुपये
- केशखंडन – 200 रुपये
- नामकरणम – 200 रुपये
- अन्नप्राशन – 200 रुपये
- अक्षरभ्यासम – 200 रुपये
- वाहन पूजा – 200 रुपये
- कान छिदवाना – 50 रुपये; कान छिदवाना (कॉटेज में) – 100 रुपये
- मेलम (एक सेट) – 100 रुपये; मेलम (दो सेट) – 300 रुपये
- दस्त्र पूजा – 200 रुपये
- अन्य धार्मिक समारोह – 200 रुपये.
भक्तों से इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए तिरुमाला में कल्याण वेदिका में स्थित पुजारी संघ से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है.
वार्षिक ब्रह्मोत्सव
श्रीनिवास मंगपुरम में श्री कल्याण वेंकटेश्वर स्वामी का वार्षिक ब्रह्मोत्सव रविवार को सुबह 8.15 बजे से 8.35 बजे के बीच कुंभ लग्न में पवित्र ध्वजारोहण समारोह के साथ भव्य धार्मिक तरीके से शुरू हुआ. यह समारोह वैखानस आगम परंपराओं के अनुसार आयोजित किया गया. टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी एम रविचंद्र ने बताया कि ब्रह्मोत्सवम ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ और 16 फरवरी तक चलेगा.