होम / पैसों का भंडार भरने के लिए इस दिन करें धनतेरस की खरीदारी, मां लक्ष्मी कभी नहीं होने देंगी धन की कमी

पैसों का भंडार भरने के लिए इस दिन करें धनतेरस की खरीदारी, मां लक्ष्मी कभी नहीं होने देंगी धन की कमी

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 22, 2024, 3:41 pm IST
ADVERTISEMENT
पैसों का भंडार भरने के लिए इस दिन करें धनतेरस की खरीदारी, मां लक्ष्मी कभी नहीं होने देंगी धन की कमी

Dhanteras Shopping Muhurat

India News (इंडिया न्यूज), Dhanteras Shopping Muhurat: हिंदू पंचांग में कार्तिक मास के शुरू होते ही त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। देश-विदेश में रहने वाले हिंदू शुभ और पूर्ण फल पाने के लिए सभी त्योहारों को धूमधाम और विधि-विधान से मनाते हैं। हिंदू धर्म में दिवाली को सबसे शुभ त्योहार माना जाता है। दिवाली से 2 दिन पहले धनतेरस या धन त्रयोदशी का त्योहार आता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन का भंडार कभी खाली नहीं होता।

जानें धनतेरस का महत्व और शुभ मुहूर्त

आपको बता दें कि धनतेरस या धन त्रयोदशी पर देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर महाराज की पूजा के बारे में एक ज्योतिषाचार्य ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। वर्ष 2024 में धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को सुबह 10:32 बजे से शुरू होकर 30 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा, जो कि जश्न मनाने और खरीदारी करने का शुभ समय है।

नहीं टिकता पैसा? आते ही हो जाता है खर्च? बस कर लें ये आसान से उपाय, हमेशा बनी रहेगी बरक्कत – India News

इस दौरान धनतेरस पर देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर महाराज के लिए खरीदारी करने से धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू आदि खरीदने से देवी लक्ष्मी और कुबेर महाराज प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता है, जिससे धन की कमी नहीं होती है।

मंगलवार व्रत रखने से कष्टो को दूर करते है हनुमान जी, कर देते हैं बेढ़ापार, जानें उपवास में क्या खाएं और क्या नहीं? – India News

धनतेरस कब है?

हिंदू धर्म के लोग धनतेरस का त्योहार मनाने के लिए पूरे साल इंतजार करते हैं और एक महीने पहले से ही त्योहार की तैयारियां शुरू कर देते हैं। धन त्रयोदशी या धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करने से अचानक धन प्राप्ति का विशेष फल मिलता है। साल 2024 में धनतेरस 29 और 30 अक्टूबर को पड़ रही है। कहा जाता है कि पूरे साल देवी लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करने से धन का फल मिलता है, लेकिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को देवी लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा करने से हजार गुना अधिक फल मिलता है।

 

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT