होम / Sakat Chauth 2023: आज है सकट चौथ, जानिए आपके शहर में किस समय निकलेगा चांद

Sakat Chauth 2023: आज है सकट चौथ, जानिए आपके शहर में किस समय निकलेगा चांद

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 10, 2023, 3:47 pm IST
Sakat Chauth 2023: आज है सकट चौथ, जानिए आपके शहर में किस समय निकलेगा चांद

Sakat Chauth 2023 Moonrise Time Today.

Sakat Chauth 2023 Moonrise Time Today: पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। बता दें कि महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए व्रत रखती हैं।

माना जाता है कि सकट चौथ के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी कारण आज के दिन गणेश जी की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। सकट चौथ के दिन दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। तो यहां जानिए आपके शहर में किस समय निकलेगा चांद।

सकट चौथ का शुभ मुहूर्त

  • माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ- 10 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर
  • चतुर्थी तिथि समाप्त- 11 जनवरी 2023 दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर
  • चंद्रोदय- रात 8 बजकर 41 मिनट पर होगा।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 1 मिनट से
  • आयुष्मान योग- सुबह 11 बजकर 20 20 से लेकर 11 जनवरी सुबह 12 बजकर 2 मिनट तक
  • प्रीति योग- सूर्योदय से लेकर 11 बजकर 20 मिनट तक

आज आपके शहर में इस समय निकलेगा सकट चौथ का चांद

  • दिल्ली- रात 9 बजे
  • गुरुग्राम- रात 9 बजकर 01 मिनट पर
  • फरीदाबाद- रात 9 बजे
  • गाजियाबाद- रात 8 बजकर 59 मिनट पर
  • चंडीगढ़- रात 8 बजकर 59 मिनट पर
  • आगरा – रात 8 बजकर 58 मिनट पर
  • लखनऊ- रात 8 बजकर 46 मिनट पर
  • वाराणसी- रात 8 बजकर 39 मिनट पर
  • प्रयागराज- रात 8 बजकर 44 मिनट पर
  • कानपुर- रात 8 बजकर 49 मिनट पर
  • भोपाल- रात 9 बजकर 4 मिनट तक
  • मेरठ- रात 8 बजकर 57 मिनट पर
  • बरेली- रात 8 बजकर 51 मिनट पर
  • पटना- रात 8 बजकर 30 मिनट पर

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT