होम /  Aaj ka Rashifal: सावन के पहले मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, जानें आज का राशिफल

 Aaj ka Rashifal: सावन के पहले मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, जानें आज का राशिफल

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 23, 2024, 8:00 am IST

Aaj Ka Rashifal

India News (इंडिया न्यूज़), Aaj ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। आज आपको व्यापार में उन्नति होगी, सावधानी से वाहन चलाएं। पं. कौस्तुभ मिश्र से जानिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। पिछले कुछ दिनों से कोई ऐसा काम जिसकी योजना बनाई हुई है। आज आपका वह काम शुरू होगा, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार में बदलाव के योग हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छे से बीतेगा।

वृषभ राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी खास बात को लेकर आज आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आज व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न लें। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकता है। भाई भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

Budget 2024 live Update: निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी मोदी 3.0 का पहला आम बजट, यहां जानें पल-पल की अपडेट्स

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कोई पुराना रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। किसी खास काम से यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में जीत मिलेगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के हित में आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसमें रुकावट आएगी। परिवार के लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं। बेटे या भाई से मतभेद बढ़ सकते हैं।

Budget Ki Pathshala: क्या है बजट के भारी-भरकम शब्दों का मतलब जिसका जिक्र करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

कन्या राशिफल

आज आप अपने किसी करीबी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से बड़ा विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला राशिफल

आज आप मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह से परेशान नजर आएंगे। कोई पुराना विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है। आप किसी ऐसे व्यक्ति को खो सकते हैं जिसे आप जानते हैं। व्यापार में कोई भी नया निर्णय लेने से पहले आपको सोचने की जरूरत है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज आप अपने किसी करीबी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है। व्यापार में आज आपको अपने साझेदार का सहयोग मिलेगा। आज आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। काम में बाधाएं आएंगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका अपने साझेदार से वाद-विवाद हो सकता है। जिस काम के लिए आप प्रयास कर रहे हैं। आज आपका काम बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी करीबी की दुखद खबर मिलेगी।

भक्तों को हुए हनुमान के दर्शन, इस गुफा में आज भी पढ़े रहे रामायण

मकर राशिफल

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार में कोई अप्रत्याशित घटना घट सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है। आज व्यापार में घाटा हो सकता है। आज कोई नया वाहन आदि न खरीदें। यात्रा आदि करते समय सावधान रहें।

कुंभ राशिफल

आज किसी अनजान व्यक्ति की वजह से आप अपने साथी की बातों में आकर उस पर झूठा आरोप लगा सकते हैं। इससे आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ नरमी से पेश आएं। नहीं तो आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। साझेदारी में आज आप कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। किसी खास काम से लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

Budget 2024: निर्मला सीतारमण क्या नए टैक्स रिजीम में करेंगी बदलाव? जानें बजट से जुड़ी 10 अहम बातें

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Gajendra Singh Shekhawat: जैसलमेर में अफसरों पर बिफरे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दे डाली ये नसीहत
Himachal News: अब आपदा से नहीं होगा राज्य को जनधन का नुकसान? CM सुक्खू उठाया ये बड़ा कदम
Mangesh Yadav Encounter: मंगेश यादव के एनकाउंटर पर राजनीति तेज, राहुल गांधी ने योगी सरकार पर जमकर बोला हमला
Ganesh Chaturthi 2024: करीना कपूर से लेकर आमिर खान तक.. देसी अंदाज में नजर आएं ये सेलिब्रिटी, अंबानी के घर पर लगा सितारों का जमावड़ा, देखें तस्वीरें
मेडिकल सप्लायर्स को संदीप घोष ने दिए कई सारे कॉन्ट्रेक्ट, CBI रेड में हुआ दिलचस्प खुलासा
मध्य पूर्व में तनाव के बीच भारत आएंगे UAE के क्राउन प्रिंस, जानें क्यों अहम है ये दौरा
Bihar Politics: क्या ‘इधर-उधर’ नहीं करेंगे CM नीतीश कुमार? शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया ये बड़ा बयान
ADVERTISEMENT