होम / Aaj Ka Panchang: आज ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल-Indianews

Aaj Ka Panchang: आज ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल-Indianews

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : May 31, 2024, 6:26 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Panchang: राष्ट्रीय तिथि ज्येष्ठ 10, शक संवत 1946, ज्येष्ठ, कृष्ण अष्टमी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 18, जिल्काद 22, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 मई 2024 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तरी गोलार्ध, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 10:30 से दोपहर 12 बजे तक।

अष्टमी तिथि प्रातः 09:39 तक, तत्पश्चात नवमी तिथि प्रारम्भ। शतभिषा नक्षत्र प्रातः 6:14 तक, तत्पश्चात पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ। विष्कुंभ योग सायं 06:04 तक, तत्पश्चात प्रीति योग प्रारम्भ। कौलव करण प्रातः 09:39 तक, तत्पश्चात गर करण प्रारम्भ। चन्द्रमा रात्रि 11:10 बजे तक मीन उपरांत कुंभ राशि पर संचरण करेगा।

  • 31 मई 2024 को सूर्योदय का समय: सुबह 5:23 बजे।
  • 31 मई 2024 को सूर्यास्त का समय: शाम 7:14 बजे।

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:02 बजे से 4:43 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:37 बजे से 3:33 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 11:59 बजे से 12:39 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:13 बजे से 7:33 बजे तक। अमृत काल सुबह 7:07 बजे से 8:51 बजे तक।

अशुभ मुहूर्त

राहु काल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक। गुलिक काल सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक। यमगंडा दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक। दुर्मुहूर्त काल प्रातः 8:10 से 9:05 तक। इसके पश्चात दोपहर 12:47 से 1:42 बजे तक।

आज का उपाय: लक्ष्मी नारायण की पूजा करें तथा श्री सूक्त का पाठ करें।

Donald Trump: हश-मनी के सभी मामले में दोषी पाए गए डोनाल्ड ट्रंप, इस तारीख को होगी सजा पर सुनवाई-Indianews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT