India News (इंडिया न्यूज), 5 Luckiest Zodiac Sign:  कल का दिन कुछ राशियों के लिए खास होने वाला है। क्योंकि कल चंद्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करने वाले हैं। जिसका फायदा कुछ राशियों को मिलेगा। इन राशि वाले लोगों को अपने कामों में विजय की प्राप्ती होगी। साथ ही सुख और शांति भी मिलेंगी।

Tips to Balance Gut Health: भारत में तेजी से बढ़ रही पेट से जुड़ी समस्या, इन उपायों से होगा सुधार

मिथुन राशि

इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा मिथुन राशि वालों को होगा। उन्हें धन का प्राप्ती होगी। साथ ही धार्मिक कार्यों में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रहेंगे। साथ ही आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ भी अच्छा समय बीतने वाला है। कुल मिलाकर यह समय इस राशि के लिए काफी शुभ है। व्यापार में लाभ के लिए आप केले के पेड़ का पूज कर पीला कपड़ा पहने। वहीं केला खान से बचे और कपड़े दान करें।

सिंह राशि

कल का दिन (2 मई) सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को उन्के भाग्या का भी साथ मिलेगा। जिससे उनके सारे काम बनेंगे। धन की भी प्राप्ती का संयोग बन रहा है। साथ ही किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का योग्य बन रहा है। जिससे आपके बिगड़े काम बनने की संभावना है। स्वास्थ भी सही रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में कोई नया सामान आ सकता है। अच्छे फल के लिए भगवान विष्णु की पूजा करें।

तूला राशि

तूला राशि वालों की दिन की शुरुआत ही अच्छी ख़बर के साथ हो सकती है। यश की वृद्धि होगी। करियर में आ रही परेशानी का समाधान मिलेगा। व्यापारियों के लिए भी अच्छे दिन रहने वाले हैं। इस दिन को और खास बनने के लिए लक्ष्मी नारायण मंदिर जाएं और लड्डू का भोग लगाएं।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों को कोई सरप्राइज मिल सकता है। अगर किसी को अपने पार्टनर की तलाश है तो वो आगे बढ़ सकते हैं अच्छा परिणाम मिलेगा। वहीं अगर आपकी नई शादी हुई है तो आपके घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। घर में खुशी के माहौल बनेंगे। पढ़ाई-लिखाई में भी सफलता मिलेगी। दिन को और अच्छा बनाने के लिए हल्दी का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों के लिए कल का दिन शुभ है। धन लाभ का योग बन रहा है। नौकरी वाले लोगों के पास भी सुनहरे अवसर है। नया निवेश का भी मौका मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मनोकामना पूर्ति के लिए शाम में गणेश भगवान के मंदिर जाएँ। इस जानकारी पर इंडिया न्यूज कोई दावा नहीं करता है। यह सारे उपाए अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं।