Live
Search
Home > धर्म > अप्रैल की इस तारीख को बन रहा राजयोग! शुक्र और चंद्रमा की युति से होगा निर्माण, चमकेंगी ये 3 राशियां

अप्रैल की इस तारीख को बन रहा राजयोग! शुक्र और चंद्रमा की युति से होगा निर्माण, चमकेंगी ये 3 राशियां

Vaibhav Lakshmi Rajyog 2026: अगले माह यानी अप्रैल में एक बहुत ही शक्तिशाली योग बनने वाला है. ऐसा चमत्कार 18 अप्रैल को देखने को मिलेगा. बता दें कि, इस दिन चंद्रमा और शुक्र की युति होगी, जिससे वैभव लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. अब सवाल है कि आखिर, कैसे बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग? इस योग के निर्माण से कौन सी राशियां होंगी मालामाल? इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: March 24, 2026 19:55:07 IST

Mobile Ads 1x1

Vaibhav Lakshmi Rajyog 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है. इसके तहत समय-समय पर कई शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता रहता है. ये योग किसी न किसी ग्रह के साथ मिलकर बनते हैं. इसी तरह का एक बहुत पावरफुल योग अगले माह यानी अप्रैल में बनने वाला है. इस योग को वैभव लक्ष्मी राजयोग माना जाएगा. ऐसा चमत्कार 18 अप्रैल को देखने को मिलेगा. बता दें कि, इस दिन चंद्रमा और शुक्र की युति होगी, जिससे वैभव लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख- सुविधा, धन, भोगविलासिता, प्रेम और आकर्षण आदि का कारक ग्रह माना जाता है. वहीं, चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. ऐसे में वैभव लक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ फल देने वाला राजयोग कहा जाता है. अब सवाल है कि आखिर, कैसे बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग? इस योग के निर्माण से कौन सी राशियां होंगी मालामाल? इस बारे में India News को बता रहे हैं गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-

कैसे होगा वैभव लक्ष्मी राजयोग का निर्माण?

आपको बता दें कि 26 मार्च को शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे और 18 अप्रैल को चंद्रमा भी मेष राशि में आ जाएंगे. ऐसा होने से मेष राशि में चंद्रमा- शुक्र की युति बनेगी. ज्योतिष आचार्य की मानें तो, वैभव लक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ फल देने वाला राजयोग कहा जाता है. वैभव लक्ष्मी राजयोग के प्रभाव के कारण धन लाभ के अवसरों में वृद्धि, आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा, करियर-कारोबार में उन्नति, व्यापार में वृद्धि के योग बनते हैं. 

राजयोग बनने से किन राशियों को होगा लाभ?

मेष राशि (Aries): यह राजयोग मेष राशि में ही बन रहा है, जिससे इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और करियर में सफलता के नए द्वार खुलेंगे. ऐसे में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे कठिन कामों को बहुत ही आसानी के साथ हल करने में आपको कामयाबी मिलेगी. आर्थिक लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी.

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने वाला होगा. आकर्षण और प्रेम संबंधों में भी मधुरता आने के योग हैं. यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य के स्थान पर बनेगा जिससे आपको किस्मत का जबरदस्त लाभ मिलेगा. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. जो लोग सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश में हैं उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है.  

कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि के जातकों को अपनी मेहनत का कई गुना फल मिलेगा. व्यापार में विस्तार, नौकरी में उन्नति और आकस्मिक धन लाभ की प्रबल संभावना है. यह राजयोग आपकी कुंडली के करियर और कर्म भाव में बनने वाला है. ऐसे में आपको करियर-कारोबार में तरक्की के अवसरों में वृद्धि हो सकती है. धन लाभ के अवसरों में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है. 

वैभव लक्ष्मी राजयोग के लाभ? 

  • रुके हुए धन की प्राप्ति और आय के नए स्रोत बनेंगे.
  • नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिल सकता है.
  • घर में सुख-समृद्धि और शांति का माहौल बना रहेगा.
  • चंद्रमा के प्रभाव से मानसिक तनाव दूर होगा और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी. 

MORE NEWS