होम / Vastu Tips: आईना भी बिगाड़ सकता है आपकी किस्मत, जानिए घर में कहां लगाना चाहिए दर्पण

Vastu Tips: आईना भी बिगाड़ सकता है आपकी किस्मत, जानिए घर में कहां लगाना चाहिए दर्पण

Ankita Pandey • LAST UPDATED : August 18, 2024, 10:59 am IST

Vastu Tips for mirrors

India News (इंडिया न्यूज़), Vastu Tips of Mirror: घर में मौजूद हर वस्तु में ऊर्जा होती है, कुछ में सकारात्मक ऊर्जा होती है तो कुछ में नकारात्मक ऊर्जा। लेकिन सकारात्मक परिणाम पाने के लिए उन चीजों का सही स्थान पर होना बहुत जरूरी है, ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है और घर में खुशियां वास करती हैं।

वास्तु के नियमों का पालन करना जरूरी

घर या ऑफिस में वास्तु के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा वास करती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आईना कहां लगाना चाहिए? इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि घर में आईना लगाने के लिए उत्तर या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह दिशा आईना लगाने के लिए उपयुक्त मानी जाती है।

Diabetes को कंट्रोल करने में मदद करता है ये खट्टा-मीठा फल, हैरान करने वाले हैं इसके फायदे

गलत जगह पर रखा दर्पण आपकी किस्मत खराब कर सकती है

वास्तु शास्त्र में उत्तर या पूर्व दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। इस दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। इसीलिए इस दिशा में दर्पण लगाने से घर में धन का प्रवाह बढ़ता है। उत्तर या पूर्व दिशा में दर्पण लगाने से घर में शांति आती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उत्तर या पूर्व दिशा यानी दर्पण को इस तरह से लगाएं कि उसे देखने वाले का मुख पूर्व या उत्तर की ओर हो। घर में गलत जगह पर रखा दर्पण आपकी किस्मत खराब कर सकता है। इसीलिए दर्पण लगाने से पहले इन सभी नियमों का पालन करें।

किस तरह का दर्पण लगाना चाहिए

  1. अगर आप भी घर की उत्तर या पूर्व दिशा में दर्पण लगा रहे हैं तो गोल दर्पण लगा सकते हैं।
  2. कहां नहीं लगाना चाहिए दर्पण
  3. आपके बिस्तर के ठीक सामने कभी भी शीशा नहीं होना चाहिए। सुबह उठते ही दर्पण देखना शुभ नहीं माना गया है।
  4. पश्चिम या दक्षिण की दीवार पर कभी भी दर्पण को नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में दर्पण लगाने से घर में अशांति बनी रहती है।
  5. रसोई के ठीक सामने या रसोई में दर्पण नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
  6. दर्पण लगाते या खरीदते समय ध्यान रखें कि दर्पण साफ हो, टूटा हुआ दर्पण नहीं लगाना चाहिए। घर में गंदे दर्पण के कारण परिवार के सदस्य तरक्की नहीं कर पाते हैं।

Uric Acid को खून से छानकर बाहर निकाल देंगी ये 5 देसी चीजें, जानें इसके चमत्कारी फायदें

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT