होम / क्यों नहीं लेना चाहिए कोने वाला घर, जानें रहने वालों की कैसे बर्बाद हो सकती है जिंदगी?

क्यों नहीं लेना चाहिए कोने वाला घर, जानें रहने वालों की कैसे बर्बाद हो सकती है जिंदगी?

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : July 16, 2024, 3:06 pm IST
ADVERTISEMENT
क्यों नहीं लेना चाहिए कोने वाला घर, जानें रहने वालों की कैसे बर्बाद हो सकती है जिंदगी?

Vastu Upay

India News (इंडिया न्यूज़), Vastu Upay: वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर खरीदते या बनवाते समय वास्तु नियमों का पालन किया जाए तो व्यक्ति कई तरह की परेशानियों से बचा रहता है। ऐसे में कोने वाला घर यानी तीन तरफ से खुला घर खरीदना वास्तु की दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता है। तो यहां जान लें ऐसा क्यों है?

सही नहीं होते ये घर

वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि कोने वाला घर खरीदने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं, क्योंकि ऐसा घर केतु का घर माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में केतु ग्रह को क्रूर ग्रह माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर की तरफ दो सड़कें V आकार में आ रही हों तो इसे भी शुभ नहीं माना जाता है। इसके साथ ही सड़क के दाईं ओर L आकार का घर भी शुभ फल नहीं देता है।

इस चीज को हमेशा साथ लेकर चलते है मुकेश अंबानी, शादी सगाई हर जगह रहते है मौजूद – India News

ये होते हैं परिणाम

कोने वाले घर में रहने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं। इसके कारण व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है। साथ ही इस घर में रहने वाले सदस्यों को आर्थिक नुकसान, परिवार में लड़ाई-झगड़े आदि का सामना करना पड़ता है। साथ ही वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि ऐसे घर में नकारात्मकता जल्दी प्रवेश करती है।

ये उपाय कर सकते हैं आप

अगर आप भी कोने वाले घर में रह रहे हैं तो इसके बुरे परिणामों से बचने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। अगर आप L-आकार के घर में रहते हैं तो मुख्य द्वार घर के बीच में न बनाकर कोने में बनाना चाहिए। वहीं अगर आप V-आकार के घर में रहते हैं तो सड़क की तरफ वाले दरवाजे पर छोटे-छोटे पेड़-पौधे लगाने चाहिए। अगर आपके घर में दो दरवाजे हैं तो दोनों को एक साथ न खोलें।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT