होम / 3 दिन बाद होगा ग्रहों का ऐसा महापरिवर्तन, खुद को ही पहचान नहीं पाएंगे ये 5 राशियों वाले लोग!

3 दिन बाद होगा ग्रहों का ऐसा महापरिवर्तन, खुद को ही पहचान नहीं पाएंगे ये 5 राशियों वाले लोग!

Preeti Pandey • LAST UPDATED : October 1, 2024, 12:29 pm IST
3 दिन बाद होगा ग्रहों का ऐसा महापरिवर्तन, खुद को ही पहचान नहीं पाएंगे ये 5 राशियों वाले लोग!

India News (इंडिया न्यूज), Venus Changing Its Constellation: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह एक समय सीमा पूरी करने के बाद एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस दौरान ग्रह एक दूसरे के नक्षत्रों में भी प्रवेश करते हैं, जिसका असर 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। ज्योतिष में शुक्र को धन, समृद्धि, सुख, संपत्ति, विलासिता, सौंदर्य और प्रेम का ग्रह माना जाता है। शुक्र के राशि परिवर्तन से ही नहीं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से भी जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। शुक्र 5 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

पांच राशियों पर होगा खास असर

शुक्र के विशाखा नक्षत्र में गोचर का असर पांच राशियों के लोगों पर ज्यादा देखने को मिलेगा। अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र 5 अक्टूबर दिन शनिवार को रात्रि 12 बजकर 20 मिनट पर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। जब कोई ग्रह अपना नक्षत्र बदलता है तो उसका असर विश्व जीवन समेत 12 राशियों पर देखने को मिलता है। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से पांच राशियों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा, जिसमें वृषभ, कन्या, तुला, कुंभ और मीन राशि के लोग शामिल हैं।

इन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अक्टूबर का महीना, हनुमान जी का ऐसे करें ध्यान नौकरी और लव लाइफ में मिलेगी सफलता

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला: तुला राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। अचानक धन लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी को दिया गया कर्ज वापस मिल सकता है। छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। लंबित कार्य पूरे होंगे।

कन्या: कन्या राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मियों से रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

मीन: मीन राशि के जातकों को व्यापार में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबित कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

मौत के बाद कमरे में अकेले क्यों नहीं छोड़ा जाता शव? पहली बार जिसने ऐसा किया, हुआ था ये अंजाम

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT