होम / इस साल कब मनाई जाएंगी नाग पंचमी? जानें क्या है इसकी सही तिथि

इस साल कब मनाई जाएंगी नाग पंचमी? जानें क्या है इसकी सही तिथि

Ankita Pandey • LAST UPDATED : August 5, 2024, 10:01 pm IST

Nag Panchami 2024

India News(इंडिया न्यूज), Nag Panchami 2024: इस साल सावन का 22 जुलाई 2024 में से शुरू हुआ है। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा की जाती है और सावन में उनके प्रिय गण नाग देवता की पूजा का भी काफी महत्व माना जाता है। सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन नागों की पूजा करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है और सर्प दंश का भय नहीं रहता। 2024 में नाग पंचमी कब है, यहां जानें सही तिथि और पूजा मुहूर्त।

2024 में कब है नाग पंचमी

इस साल नाग पंचमी 9 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। नाग पंचमी का त्योहार हरियाली तीज के दो दिन बाद आता है। नाग पंचमी के दिन नाग वासुकी, अनंत, शेष, पद्म, कंबल, शंखपाल, कालिया, तक्षक का ध्यान रखते हुए नाग के प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए।

भारत की इन दो चीजों का दीवाना था बाबर भी, क्या था उनका नाम?

नाग पंचमी 2024 पूजा मुहूर्त

सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 9 अगस्त 2024 को सुबह 12:36 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त 2024 को सुबह 03:14 बजे समाप्त होगी। नाग पंचमी का पूजा मुहूर्त सुबह 05.47 बजे से 08.27 बजे तक है। इस बार नाग पंचमी में पूजा करने का शुभ मुहूर्त केवल 2 घंटे 40 मिनट का ही है।

क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, अभिमन्यु के पुत्र राजा परीक्षित की मृत्यु नाग देव के डसने से हुई थी। अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने के लिए उनके पुत्र जनमेजय ने नागों को मारने के लिए नाग दाह यज्ञ किया। जिसमें संसार के सभी नाग जलने लगे, नागों ने अपनी रक्षा के लिए आस्तिक मुनि की शरण ली। ऋषि ने राजा जनमेजय को समझाया और इस यज्ञ को रुकवा दिया। जिस दिन यह घटना हुई, वह सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि थी। उस दिन आस्तिक मुनि के कारण सांपों की रक्षा हुई थी। इसके बाद से नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जाने लगा।

ये 7 संकेत जो साबित करते हैं कि आप में हैं एक लीडर वाली क्वालिटीज ना कि एक अनुयायी वाली

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT