खाने के दौरान गलत आदतें आपके शरीर और मन दोनों पर असर डाल सकती हैं. शास्त्र बताते हैं कि भोजन को ध्यान और कृतज्ञता के साथ लेना चाहिए. इससे सेहत बेहतर रहती है, मन शांत रहता है और जीवन में संतुलन बना रहता है. आइए जानते हैं कि खाने के समय किन गलतियों से दुर रहना चाहिए
खाने के समय भूलकर भी ये गलतियां ना करें
Culture Food Habits: हम रोज खाना खाते हैं, लेकिन अक्सर जल्दी में, मोबाइल देखते हुए या बिना ध्यान दिए. क्या आपने कभी रुककर सोचा है कि खाना सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं है? भोजन हमारी ऊर्जा, सोच और संस्कार से भी जुड़ा होता है. भारतीय संस्कृति में अन्न को ‘ ब्रह्म’ भी कहा गया है, और शास्त्रों में इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं. अगर इन्हें अपनाया जाए, तो न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मन शांत और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है.
हिंदू शास्त्रों में अन्न को देवी अन्नपूर्णा और भगवान विष्णु से जोड़ा गया है. मनुस्मृति और गरुड़ पुराण में लिखा है कि जिस भाव से हम खाना खाते हैं, उसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है. भोजन को केवल खाना नहीं बल्कि यज्ञ माना गया है. पुराने लोग कहते थे कि तनाव या गुस्से में खाया गया भोजन शरीर को सही पोषण नहीं देता, और यह आज भी सच लगता है.
तेज़ रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर ऑफिस में डेस्क पर खाना, चलते-फिरते स्नैक्स, देर रात का डिनर कर लेते हैं, इन सबमें ध्यान और भावनात्मक जुड़ाव खो जाता है. शास्त्रीय नियम हमें रुककर, खुद और अपने भोजन से जुड़ने का अवसर देते हैं.
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…