Nakhun Par Aadha Chand Ka Matlab: आपने अक्सर देखा होगा कि, घर के किसी न किसी सदस्य के नाखूनों पर सफेद चांद की तरह निशान होते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये क्या होता है? क्या इसका कोई मतलब होता है? बता दें कि, विज्ञान की भाषा में इस सफेद आधे चांद को लुनुला कहा जाता है, जिसका संबंध आपकी सेहत से होता है. लेकिन, हस्तरेखा शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र में इसके मायने बिलकुल अगल होते हैं. इसके जरिए शुभता और अशुभता के बारे में पता किया जाता है. अब सवाल है कि आखिर, नाखून पर आधा चांद का महत्व क्या है? नाखून पर सफेद चांद शुभ या अशुभ? इस बारे में India News को बता रहे हैं गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-
नाखूनों पर सफेद दाग के विज्ञान और धार्मिक महत्व
ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि, नाखूनों के आधार पर दिखने वाला सफेद अर्धचंद्र को विज्ञान की भाषा में लुनुला (Lunula) कहते हैं. यह सेहत और भाग्य दोनों का प्रतीक माना जाता है. बता दें कि, इसके जरिए स्वस्थ परिसंचरण (circulation), मजबूत चयापचय (metabolism) और अच्छी इम्युनिटी का पता लगाया जाता है. वहीं, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यह अच्छे भाग्य, आर्थिक उन्नति और जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत है.
नाखून पर सफेद चांद का महत्व क्या है?
ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाखून पर आधा सफेद चांद नीचे की ओर दिखाई देता है, लेकिन 3 महीने में ऊपर की ओर चला जाता है. इसे शुभ संकेत माना जाता है. यह किसी शुभ घटना के होने के बारे में संकेत करता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि, यदि आपके किसी एक अंगुली में नाखून के नीचले हिस्से में यह सफेद आधा चंद्रमा दिखाई देता है तो यह शुभ होता है.
वहीं, यदि हाथ के सभी अंगुलियों में यह सफेद आधा चंद्रमा दिखाई देता है तो यह सौभाग्य और अच्छी सेहत का प्रतीक है. यदि आधा चंद्रमा आपके नाखून के निचले हिस्से में काफी छोटा सा है तो यह छोटे शुभता का संकेत है, लेकिन यह चंद्रमा नाखून के आधे हिस्से से ऊपर निकल जाता है तो इसे अशुभ माना जाता है.
किस अंगुलि के नाखून में सफेद अर्धचंद का क्या महत्व
- एक रिपोर्ट के मुताबिक, आपकी तर्जनी अंगुली यानि पहली अंगुली में नाखून पर आधा सफेद चांद है तो इसका मतलब यह है कि आपको करियर में तरक्की मिल सकती है, मान, सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है.
- आपकी मध्यमा अंगुली यानि कि दूसरी या बीच की अंगुली के नाखून पर आधा सफेद चांद है तो यह धन लाभ का संकेत है. आपको किसी न किसी कारण से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है. लोहा या मशीन से जुड़े काम करते हैं, तो उससे भी बड़े लाभ हो सकते हैं.
- आपकी अनामिका अंगुली यानि कि तीसरी अंगुली में नाखून पर आधा सफेद चांद निकला हुआ है तो यह यश और कीर्ति को बढ़ाने वाला होता है. सरकार, शासन, सत्ता से सहयोग मिलने की उम्मीद होती है.
- यदि कनिष्ठा अंगुली यानि चौथी या छोटी अंगुली में यह आधा सफेद चांद निकला हो तो यह बिजनेस में लाभ दिलाने वाला माना जाता है.
- अगर आपके अंगूठे के नाखून में आधा सफेद चांद निकला है तो यह प्रेम, भौतिक सुख और सुवधिाओं में बढ़ोत्तरी का संकेत होता है.