होम / बौद्ध धर्म में क्यों किये जाते है शव के टुकड़े,जाने क्या कहा जाता है इस प्रक्रिया को -Indianews

बौद्ध धर्म में क्यों किये जाते है शव के टुकड़े,जाने क्या कहा जाता है इस प्रक्रिया को -Indianews

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : April 18, 2024, 10:06 am IST

India News (इंडिया न्यूज़),Buddhist Monk Cremation, दिल्ली: दुनिया भर में कई धर्म है और सभी धर्मो के विभिन्न रीति रिवाज़ और मान्यताये है। लोग अपने धर्म या संप्रदाय के अनुसार प्राचीनकाल से चलती आरही परम्पराओं और प्रथाओं के अनुरूप शादी-विवाह , ग्रेहपूजन , बाचे का नामांकरण और अन्य प्रथाओं को पूर्ण करते है। इसी प्रकार सभी धर्मो में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भिन्न होती है जैसे सनातन धर्म के अनुसार शव को शमशान घाट ले जाकर जलाया जाता है ,इस्लाम धर्म को मानने वालों के शव को कब्र में दफनाया जाता है, क्रिश्चिन में भी शव दफ़नाया जाता है, मगर ताबूत के अंदर।आपको जानकार हैरानी होगी कि बौद्ध धर्म में ना तो शव को दफनाया जाता है ना जलाया जाता है।

  • सभी धर्मो में अंतिम संस्कार का तरीका अलग होता है।
  • बुद्धिज़्म में मृतक के शव के टुकड़े किये जाते है।
  • अंतिम संस्कार की इस प्रक्रिया को बौद्ध धर्म में ‘आत्‍म बलिदान’कहा जाता है।

रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला ने अपर्णा ठाकुर पर कराया एफआईआर दर्ज, लगाए ये गंभीर आरोप-Indianews

बौद्ध धर्म में शव का अंतिम संस्कार

बौद्ध धर्म की मान्यताओं और परम्पराओं के अनुसार मृतक के शव को काफी ऊंची जगह पर ले जाया जाता है।बौद्ध धर्म के लोगों का कहना है कि उनके यहां अंतिम संस्‍कार की प्रक्रिया आकाश में पूरी की जाती है। शव के पहुंचने से पहले ही बौद्ध भिक्षु या लामा उस जगह पर पहुँच जाते है। तिब्बत में अनतिम संस्कार की इस प्रक्रिया के लिए पहले से ही स्थान मौजूद है। उस क्षेत्र की परम्पराओं के अनुसार पूजा या क्रिया की जाती है। इन सब के बाद एक व्यक्ति आता है जिसे ‘रोग्‍यापस’ कहते हैं। ‘रोग्‍यापस’उस शव के छोटे छोटे टुकड़े कर देता है।

Vidya Balan ने इस तरह सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते को रखा था सिक्रेट, सालों बाद खोला राज-Indianews

शव के टुकड़ों का बनाया जाता है भोजन

शव के टुकड़ों के लिए जौ के आटे का एक घोल त्यार किया जाता है और टुकड़ों को घोल में डुबाया जाता है। इन जौ के आटे के घोल में लिपटे शव के टुकड़ों को गिद्धों-चीलों का भोजन बनने के लिए डाल दिया जाता है। इसके बाद बची हडियो का चूरा बना कर फिर से जौ के आटे के घोल में मिलाया जाता है और पक्षियों के खाने के लिए छोड़ दिया जाता है।

Alia Bhatt की चमकी किस्मत, टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली लिस्ट में दर्ज करवाया नाम -Indianews

क्यों किया जाता है बौद्ध धर्म में इस तरह अंतिम संस्कार

शव की अंतिम क्रिया की इस कठिन प्रक्रिया के पीछे रीति रिवाज़ और मान्यताओं के साथ एक वैज्ञानिक कारण भी है। तिब्बत में बौद्ध धर्म के सबसे अधिक अनुयायी है और तिब्बत एक पहाड़ी इलाका है। इसी वजह से यहां पर शव को जलाने के लिए लकड़ी का प्रबंध करना बेहद कठिन है। इसके अलावा पहाड़ पर ज़मीन पथरीली होती है तो गढ़ा खोद कर दफ़नाना भी आसान नहीं है। इन सब व्‍यवहारिक कारणों के अलावा बौद्ध धर्म में मृतक के शरीर को खाली बर्तन माना जाता है और टुकड़ों में काटकर पक्षियों को खिलाने से उनका भला हो जाता है। इस प्रक्रिया को बौद्ध धर्म में ‘आत्‍म बलिदान’कहा जाता है।

IPL 2024 MI vs PBKS Preview: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज, देखें मैच प्रिव्यू

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.