भारत में गैस को स्टोर करके क्यों नहीं रखा जाता है. यह सवाल इन दिनों अमूमन लोगों के मन में है. चलिए विस्तार से आपको बताते हैं ऐसा क्यों होता है.
LPG Crisis: देश में गैस की किल्लत को लेकर लोगों के मन में लगातार सवाल चल रहे हैं. कुछ लोग एलपीजी के बजाय खाना बनाने का अन्य माध्यम ढूंढ़ रहे हैं तो कुछ सिलेंडर को स्टोर करके घर में रख रहे हैं. वहीं, कुछ लोग रसोईं गैस की खपत को बचाने के लिए अलग-अलग कुकिंग टिप्स अपना रहे हैं. लेकिन, ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर भारत में डीजल पेट्रोल या कच्चे तेल को तो महीनों के लिए स्टोर करके रखा जाता है. इसलिए किसी तरह का संकट आने के बाद भी तेल की आपूर्ति होती है.
भारत में गैस को स्टोर करके क्यों नहीं रखा जाता है. यह सवाल इन दिनों अमूमन लोगों के मन में है. चलिए विस्तार से आपको बताते हैं ऐसा क्यों होता है.
दरअसल, गैस को इसलिए स्टोर करके नहीं रखा जाता है क्योंकि, गैस को केवल किसी बड़े कंटेनर या किसी विशाल टैंक में भरकर नहीं रखा जा सकता है, बल्कि, गैस को स्टोर करने के लिए बहुत अधिक प्रेशर की जरूरत पड़ती है. बिना प्रेशर के अगर आप इसे स्टोर करते हैं तो संभव है कि यह कारगर नहीं होगी. इसके अलावा गैस को हमेशा एक स्थिर और बहुत कम तापमान वाली जगह पर रखा जाता है. इसलिए भारत में बहुत सारी गैस को एकसाथ स्टोर नहीं किया जाता है. गैस को एकसाथ इसलिए भी स्टोर करके नहीं रखा जा सकता है क्योंकि तेल के मुकाबले गैस ज्यादा ज्वलनशील मानी जाती है. इसका रिसाव ज्यादा होता है.
कच्चे तेल या पेट्रोल-डीजल को इंपोर्ट करके महीनों का स्टॉक भर लेना इसलिए आसान है क्योंकि कच्चे तेल को स्टोर करने के लिए न तो बहुत ज्यादा प्रेशर की जरूरत पड़ती है और न ही इसके लिए बहुत ज्यादा या कम तापमान की जरूरत होती है. गैस के मुकाबले इसे लंबे समय तक सुरक्षित तरीके से स्टोर करके रखा जा सकता है. इसके अलावा इसे बड़े टैंक और कंटेनर में भी स्टोर करके रखा सकता है. लेकिन, गैस को किसी बड़े टैंक में इसलिए स्टोर नहीं किया जा सकता है क्योंकि टैंक में गैस के हिसाब से प्रेशर और तापमान नहीं रहता है.
Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…
UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…
Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…
Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…
West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…
Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…