होम / Chandra Grahan 2022: हर साल पूर्णिमा पर ही क्यों लगता है चंद्र ग्रहण, जानें इसकी असली वजह

Chandra Grahan 2022: हर साल पूर्णिमा पर ही क्यों लगता है चंद्र ग्रहण, जानें इसकी असली वजह

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 3, 2022, 11:20 pm IST

Chandra Grahan 2022: इस कार्तिक महीने की पूर्णिमा 7 नवंबर 2022 को है। बता दें कि इस दिन देवतागण पृथ्वी पर काशी नगर में गंगा स्नान करने आते है। और साथ ही दिवाली भी मनाते हैं। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लग रहा है।

चंद्र ग्रहण का समय

आपको बता दें कि भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर 2022 को शाम 5.32 मिनट पर चंद्रग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। ग्रहण शाम 6.18 मिनट पर खत्म होगा। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हर साल पूर्णिमा पर ही चंद्र ग्रहण क्यों लगता है ? यहां जानें इसके पीछे का असली वजह।

पूर्णिमा पर इस वजह से लगता है चंद्र ग्रहण

जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है और तीनों के एक सीध में होने के कारण चंद्रमा तक सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती, ऐसी घटना को चंद्र ग्रहण ​कहा जाता है। विज्ञान के अनुसार जब भी चंद्रमा पृथ्‍वी की छाया में आता है, वो पूर्णिमा का दिन ही होता है। पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने का कारण है सूर्य, पृथ्‍वी और चंद्रमा एक सीध में होना। ये सिर्फ ज्यामितीय प्रतिबन्ध के कारण ही हो सकता है।

चंद्र ग्रहण में इन बातों का रखें ध्यान

  • शास्त्रों के अनुसार, सूर्य और चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इन्हें खासकर इस अवधि में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • सूतक काल में मंत्रों का जाप करें। न ही भोजन बनाएं और न खाएं। साथ ही जितनी भी खाने की वस्तु हैं उनमें तुलसी दल डाल दें. तुलसी पत्र सूतक लगने से पहले तोड़ें।
  • चंद्र ग्रहण में मंदिर के पट नहीं खोलना चाहिए। सूतक लगने के बाद से ही ग्रहण खत्म होने तक भगवान की पूजा न करें।
  • ग्रहण के समय धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची, सूई, सिलाई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये नियम सूतक काल से शुरू हो जाते हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chardham Yatra: चारधामों में 31 मई तक कोई VIP दर्शन नहीं, मंदिरों के 50 मीटर के दायरे में रील बनाने पर प्रतिबंध- Indianews
Kapil Sibal: कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चुने गए अध्यक्ष- Indianews
Odisha: ओडिशा में चुनाव से पहले हिंसा, बीजेडी के साथ झड़प में भाजपा कार्यकर्ता की मौत- Indianews
Nepal Bans Indian Spice: नेपाल ने एवरेस्ट और MDH मसालों पर लगाया प्रतिबंध, भारतीय मसाला ब्रांड लगातार विवादों में- Indianews
Madhya Pradesh: नशे के आदी बेटे ने बैट से पीट-पीटकर पिता की हत्या, मां को भी किया घायल- Indianews
Goa land grabbing case: ईडी ने गोवा में जमीन हड़पने के मामले में 36 लोगों के खिलाफ शिकायत की दर्ज – Indianews
Alamgir Alam: झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को 6 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया, छापे में 37 करोड़ हुए थे बरामद- Indianews
ADVERTISEMENT