होम / Yearly Horoscope 4 May Born People: क्या आपका मूलांक 4 है? प्यार-मोहब्बत में खा सकते हैं धोखा

Yearly Horoscope 4 May Born People: क्या आपका मूलांक 4 है? प्यार-मोहब्बत में खा सकते हैं धोखा

Sailesh Chandra • LAST UPDATED : May 4, 2024, 11:19 am IST

Yearly Horoscope 4 May Born People: मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 होता है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार मूलांक 4 के स्वामी राहु ग्रह हैं। तो आइये न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह से जानते हैं कि मूलांक 4 वालों के साल 2024 लिए कैसा रहेगा।

चुनौतियों से भरा रहेगा आने वाला साल

न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार आपका आने वाला साल चुनौतियों से भरा रहेगा। केतु के प्रभाव के चलते कामों में रुकावटें आ सकती है। छोटी मोटी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इसलिए सोच समझकर कार्य करें। बिजनेस में भी कोई रिस्क ना लें। आपको आपकी मेहनत के मुताबिक फल इस साल नहीं मिलेगा। लेकिन अगर बिना निराश हुए, खुद पर भरोसा करके आगे बढ़ते रहेंगे, काम करते रहेंगे, तो साल के अंत तक चीजें सुधर जाएंगी।

Yearly Horoscope 3 May Born People: क्या आपका मूलांक 3 है? जानिए यहां 2024 से जुड़ी कुछ बातें

खा सकते हैं प्यार में भी धोखा

न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह बताती हैं कि कोई भी फैसला या काम करने से पहले उसके हर पहलू को ध्यान से समझ लें वर्ना आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी पर भी आंख बंद कर के भरोसा ना करें, अपनों से भी नुकसान पहुंच सकता है। प्यार-मोहब्बत में भी धोखा खा सकते हैं। अपने ऊपर और भागवान पर भरोसा करके काम करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी।

क्या आपका मूलांक 2 है? जानें साल 2024 में कितना मिलेगा भाग्य का साथ

व्यक्तित्व और स्वभाव

मूलांक 4 वाले लोग खुलकर जीने के स्वभाव से जाने जाते हैं। इनकी कोशिश होती है कि इनके साथ साथ दूसरा भी खुश रहे। मूलांक 4 अपने दोस्तों पर पैसा खर्च करने से पीछे नहीं हटते। इतना ही नहीं मूलांक 4 के लोग हर विषय का अच्छा ज्ञान रखते हैं और अपने काम से दूसरों को काफी प्रभावित करते हैं। मूलांक 4 के लोग घमंडी और उपद्रवी होते हैं।

Numerology Lucky Gemstones: मूलांक से जानें अपना लकी स्टोन, होंगे शानदार लाभ

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT