Yearly Horoscope June 1 Born People: मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। 1 जून को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होगा। न्यूमरोलॉजी के अनुसार 1 जून को जन्मे लोगों के स्वामी सूर्य हैं। तो आइये न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह से जानते हैं कि 1 जून को जन्मे लोगों का साल 2024 कैसा रहेगा।
भाग्योदय का साल
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार 1 जून को जन्मे लोगों के लिए ये साल जीवन में नए और पॉजिटिव बदलाव लेकर आएगा। ये साल आपके लिए सफलता भरा रहेगा। सही दिशा में काम करेंगे तो ये साल आपके लिए भाग्योदय का साल भी साबित हो सकता है। नया बिजनेस शुरू करने या फिर बिजनेस को बढ़ाने के लिए सही समय है।
यादगार साबित होगा यह साल, जानें क्या कहते हैं 31 मई को जन्मे लोगों के सितारे
बन रहा सफलता का योग
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार आप नई पार्टनरशिप में भी काम शुरू कर सकते हैं। सफलता और फायदा दोनों ही मिलने का योग बन रहा है। सब निर्भर करता है आपकी मेहनत पर, जितनी ज्यादा मेहनत उतनी ज्यादा सफलता आपको मिलती जाएगी। नया घर, नई गाड़ी खरीदने का भी योग बन रहा है। काम के लिए या फिर फैमली वेकेशन पर भी जा सकते हैं।
जिंदगी में है प्यार और रोमांस के चांस, क्या कहते हैं 27 मई को जन्मे लोगों के सितारे
बिना सोचे समझे प्रतिक्रिया ना दें
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार टीवी-मीडिया इंडस्ट्री या कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े हैं तो ये आपका लकी साल होने वाला है। बस एक बात का ख्याल रखें, किसी भी परिस्थिति में बिना सोचे समझे प्रतिक्रिया ना दें, आपकी छोटी सी कही बात भी आपके मान सम्मान को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।
सभी परेशानियां अब होंगी खत्म, जानिए क्या कहते हैं 25 मई को जन्मे लोगों के सितारे
व्यक्तित्व और स्वभाव
मूलांक 1 वाले लोग महत्वाकांक्षी और स्वतंत्रता पसंद करने वाले होते हैं और अपने हिसाब से कम करना इन्हें ज्यादा अच्छा लगता है। कभी-कभी ये थोड़े अहंकारी और अभिमानी भी हो जाते हैं इसलिए इन्हें अपने व्यवहार के बारे में सोचना चाहिए की कहीं इनका स्वाभिमान अहंकार तो नहीं बन रहा है। ये लोग बहुत ईमानदार होते हैं। इस मूलांक के लोग दॄढ़ निश्चयी होते हैं और इन लोगों में नेतृत्त्व करने की अदभुत क्षमता होती है।
आती रहेगी कामों में रुकावट या अड़चन, जानिए क्या कहते हैं 24 मई को जन्मे लोगों के सितारे