होम / कठिनाइयों भरा रहने वाला है ये साल, जानें क्या कहते हैं 24 जून को जन्मे लोगों के सितारे

कठिनाइयों भरा रहने वाला है ये साल, जानें क्या कहते हैं 24 जून को जन्मे लोगों के सितारे

Sailesh Chandra • LAST UPDATED : June 24, 2024, 12:32 pm IST
कठिनाइयों भरा रहने वाला है ये साल, जानें क्या कहते हैं 24 जून को जन्मे लोगों के सितारे

numerology

Yearly Horoscope June 24 Born People: मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। 24 जून को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होगा। न्यूमरोलॉजी के अनुसार 24 जून को जन्मे लोगों के स्वामी शुक्र हैं। तो आइये न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह से जानते हैं कि 24 जून को जन्मे लोगों का साल 2024 कैसा रहेगा।

कठिनाइयों भरा रहने वाला है ये साल

न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार 24 जून को जन्मे लोगों के लिए ये साल थोड़ा कठिनाइयों भरा रहने वाला है क्योंकि आप पर इस साल राहु का प्रभाव रहने वाला है। लेकिन अगर आप बिना चुनौतियों से हार माने, कठिनाइयों का सामना करके आगे बढ़ते जाएंगे तो अंत में कामयाबी जरूर मिलेगी। आपको लगेगा कि काम नहीं चल रहा है या कोई फायदा नहीं हो रहा है, लेकिन इस से आपको भटकना नहीं हैं।

रहने वाला है शनि का प्रभाव, जानें क्या कहते हैं 22 जून को जन्मे लोगों के सितारे

बचत पर ध्यान देना ना भूंलें

न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार आपको उतनी ही ऊर्जा के साथ लगे रहना है और आप देखेंगे कि साल के अंत तक सब सही हो जाएगा। आपको आर्थिक तौर पर लाभ होगा। आपकी आय और आय के जरिए, दोनों बढ़ेंगे। आप आर्थिक तौर पर सशक्त और आत्मनिर्भर हो जाएंगे। इसलिए भविष्य के बारे में भी जरूर सोचें और बचत पर ध्यान देना ना भूंलें। हालांकि प्यार और रोमांस के हिसाब से ये साल कुछ खास नहीं रहने वाला है।

अकल्पनीय बदलाव लेकर आएगा ये साल, जानें क्या कहते हैं 21 जून को जन्मे लोगों के सितारे

व्यक्तित्व और स्वभाव

मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है जो प्रेम और शांति का प्रतीक माना जाता है। इस मूलांक के लोग सुगठित शरीर वाले होते हैं। ये देखने में सुंदर और प्रभावशाली होते हैं। इन लोगों में बुढ़ापा देर से आता है। ये लोग कलाप्रेमी होते हैं और इनमें सौंदर्य के प्रति आकर्षण होता है। यह लोग हर तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति करते हैं। यह लोग जीवन में सारे आनंद की प्राप्ति करते हैं। इस मूलांक के लोग बहुत विश्वसनीय और शांति प्रिय होते हैं। इन लोगों को घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है।

लंबे समय से अटका हुआ काम होगा पूरा, जानें क्या कहते हैं 20 जून को जन्मे लोगों के सितारे

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT