Yearly Horoscope May 9 Born People: मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 9 होता है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार मूलांक 9 के स्वामी मंगल हैं। तो आइये न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह से जानते हैं कि मूलांक 9 वालों के साल 2024 लिए कैसा रहेगा।

इस साल रहेगा केतु का प्रभाव

न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार आपके लिए ये साल थोड़ा प्रीकॉशन्स के साथ चलने वाला है। आप पर इस साल केतु का प्रभाव रहेगा, और केतु परेशानी लाता है। इसलिए जो भी करें संभल कर करें और छोटी या बड़ी परेशानी अगर आए तो उसका सामना करने के लिए तैयार रहें। बिजनेस में भी ज्यादा रिस्क ना लें।

शनि करेंगे बेड़ा पार, जानिए क्या कहते है मूलांक 8 वालों के सितारे

समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान

न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार इस साल आपको आपकी मेहनत के मुताबिक तो फल नहीं मिलेगा लेकिन आप खाली हाथ भी नहीं रहेंगे। कोई भी ऐसा फैसला या काम न करें जिससे भविष्य में नुकसान उठाना पड़े। अपनों पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें। बस निराश ना हों खुद पर और भगवान पर पूरा भरोसा रखें। आगे बढ़ते रहेंगे, काम करते रहेंगे, साल के खत्म होने तक चीजें जरूर सुधरेंगी। धार्मिक कामों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी जिसके चलते समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

जानिए क्या कहते हैं मूलांक 7 वालों के सितारे, कैसा रहेगा यह साल

व्यक्तित्व और स्वभाव

मूलांक 9 वाले लोग बेहद साहसी, परिश्रमी और ऊर्जावान होते हैं। इन्हें हंसी-मजाक करना पंसद होता है और इसी कारण ये अपने दोस्तों में भी लोकप्रिय होते हैं। लेकिन मंगल ग्रह का प्रभाव होने के कारण इनको क्रोध भी जल्दी आ जाता है। ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि कोई भी समस्या आने पर पीछे नहीं हटते हैं बल्कि उसका समाधान खोजने का प्रयास करते हैं।

मूलांक 6 वाले लोगों के लिए बेहद शुभ है 2024, जानें क्या कहता है आपका अंकज्योतिष