इंडिया न्यूज, कैलिफोर्निया:
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के जरिए आज फिर से 4 लोग अंतरिक्ष की सैर के लिए रवाना हुए। स्पेसएक्स ने नासा के साथ मिलकर इन 4 यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का मिशन लॉन्च किया है। ये चारों यात्री पृथ्वी का चक्कर लगाएंगे और फिर वापिस धरती पर आएंगे। आज भेजे गए 4 यात्रियों को मिलाकर अंतरिक्ष में जाने वाले यात्रियों की संख्या अब 600 हो गई है। 1961 में सोवियत संघ का व्यक्ति अंतरिक्ष में जाने वाला पहला अंतरिक्ष यात्री बना था। इसके बाद 60 साल में अब तक 600 लोग अंतरिक्ष में जा चुके हैं।
आज अंतरिक्ष में भेजा गया 600वां यात्री जर्मनी का रहने वाला है जिसे अमेरिकी कंपनी की ओर से अंतरिक्ष की सैर के लिए भेजा गया है। बता दें कि एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने कुछ समय पहले ही में 4 अंतरिक्ष यात्रियों को अपने अंतरिक्ष यान के जरिए स्पेस में भेजा था जोकि वापस पृथ्वी पर भी लेकर आया है। इस टीम में जो अंतरिक्षयात्री शामिल किए गए हैं, उनमें एक अनुभवी स्पेसवॉकर और दो युवा शामिल हैं। नासा ने इन दोनों को अपने चंद्र मिशन के लिए भी चयनित किया है।