होम / US Aid To Ukraine Amid War: यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए अमेरिका के 3000 स्वयंसेवक

US Aid To Ukraine Amid War: यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए अमेरिका के 3000 स्वयंसेवक

Vir Singh • LAST UPDATED : March 6, 2022, 10:34 am IST

संबंधित खबरें

US Aid To Ukraine Amid War

इंडिया न्यूज, कीव:

US Aid To Ukraine Amid War रूस की लगातार बमबारी व मिसाइल हमलों से घिरे यूक्रेन को अमेरिका और अन्य देशों से हथियारों के अलावा लोगों की मदद भी निरंतर मिलना जारी है। ताजा अपडेट के अनुसार अमेरिका के लगभग 3000 स्वयंसेवियों ने रूस के खिलाफ जंग में युक्रेन की मदद का ऐलान किया है। वह अंतरराष्ट्रीय बटालियन में मिलकर यूक्रेन की मदद करना चाहते हैं। यूक्रेन की अपील पर अमेरिका के ये स्वयंसेवक जंग में शामिल होने के लिए तैयार ुए हैं। यूक्रेन के सशस्त्र बल जनरल स्टाफ ने रूस के खिलाफ जंग में शामिल होने वाले इच्छुक लोगों से यूक्रेन के दूतावास में आवेदन करने की अपील की थी।

Also Read : Ukraine Russia War Tenth day Updates : देश छोड़ने की रिपोर्टें झूठी, में राजधानी कीव में हूं : जेलेंस्की

यूक्रेन सेना ने रूस के उपकरणों की 30 यूनिटें अपने कब्जे में ली

US Aid To Ukraine Amid War

यूक्रेन पर रूस की बमबारी में लगातार इस देश के लोगों की जान जा रही है। आज हमलों का 11वां दिन है और इसके बावजूद यूक्रेन की सेना व यहां के लोगों के भी हौसले पस्त नहीं हुए हैं। वे डटकर रूस का मुकाबला कर रहे हैं। यूकेन की सेना ने खार्किव में रूस के उपकरणों की 30 यूनिट्स को अपने कब्जे में ले लिया है। इसी के साथ रूस के बंदी बनाए गए सैनिकों के लिए यूक्रेन में बंदीगृहों का इंतजाम भी किया जा रहा है।

Also Read : Russia Ukraine War Live Updates : रूस के हमले के बाद यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग

यूक्रेन की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवीय गठबंधन बनाना : ब्रिटेन

US Aid To Ukraine Amid War
Britain Prime Minister, Boris Johnson

ब्रिटेन भी संकट में यूक्रेन की लगातार मदद कर रहा है। ब्रिटेन के प्रधान मंत्री, बोरिस जॉनसन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को हराने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग से अब छह सूत्रीय योजना तैयार की है। उन्होंने यह भी कहा है कि यूक्रेन के समर्थन के लिए हमें अंतरराष्ट्रीय मानवीय गठबंधन बनाना होगा।

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT