होम / Mars Planet: क्या मंगल ग्रह पर है जीवन? यहा क्लिक करके जाने सच

Mars Planet: क्या मंगल ग्रह पर है जीवन? यहा क्लिक करके जाने सच

Divya Gautam • LAST UPDATED : November 3, 2022, 7:01 pm IST

साइंस जैसे-जैसे तरक्की कर रही है, लोगों को उतनी ही चीजों को लेकर जानकारी मिलने में मदद हो रही है इंसान अंतरिक्ष तक पहुंच गया और ब्रह्मांड के राज भी खुलने लगे हैं इतना ही नहीं, साइंस ने धरती के अलावा भी जीवन की तलाश शुरू कर दी है इसे लेकर दुनिया की नज़र सबसे ज्यादा लाल ग्रह यानी मंगल ग्रह पर है।

लोगों के मन में यह सबसे बड़ा सवाल है कि क्या मंगल ग्रह रहने लायक है यह वही ग्रह है, जिस पर इंसान बस्तियां बसाने का सपना देख रहा है अब मंगल ग्रह से एक हैरान करने वाली खबर भी सामने आई है चलिए जानते है क्या है खबर?

मंगल ग्रह पर समंदर के सबूत 

लाल ग्रह यानी मंगल ग्रह पर जहां जीवन के सबूत तलाशे जा रहे थे उम्मीदों का समंदर हाथ लगा है ताजा साइंटफिक रिसर्च में पता चला है कि इस ग्रह पर किसी जमाने में एक समंदर हुआ करता था वैज्ञानिकों ने मंगल पर 3.5 अरब साल पुरानी कोस्ट लाइन यानी तट रेखा की खोज की है जिसकी तलछट की मोटाई करीब 900 मीटर थी और यह हजारों किमी के दायरे में फेला था।

अरबों साल पहले मंगल ग्रह पर था विशाल महासागर, वैज्ञानिकों को मिले सबूत -  Ancient Traces of Giant Ocean Discovered on Mars tstr - AajTak

मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाएं बढ़ी 

अमेरिका के पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर बेंजमिन कार्डिनास की इस खोज ने मंगल पर जीवन की संभावनाओं को पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ा दिया है क्योंकि ताजा खोज साफ-साफ बता रही है कि मंगल ग्रह पर पानी, गर्मी और नमी, जीवन के लिए जरूरी तीनों ही चीजें हैं।

मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाएं | Possibilities of Life on Mars - Universe  Hindi

कैसे गायब हुई ग्रह से ये जरूरी चीजें

सवाल यह है कि जब मंगल ग्रह पर पानी, नमी, गर्मी सब था तो यह गायब कैसे हो गए  इसका कारण है क्लाइमेट चेंज नासा का दावा है कि मौसम में हुए बड़े बदलाव के चलते मंगल ग्रह भी सूख गया है इसके बाद यहां सिर्फ मिट्टी के टीले और पत्थर रह गए हैं।

मंगल ग्रह पर मिले विशाल प्राचीन समुद्र के अद्भुत सबूत, एलियन जीवन को लेकर  खुशी की लहर

ये भी पढ़े- Winter Health Tips: अगर सर्दियों में बीमारी और डॉक्टर से रहना चाहते है दूर, तो नजर डाले इस खबर पर

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT