<
Categories: Education

15,000 विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेगा प्रशिक्षण, सिखाये जाएंगे क्रिएटिव AI टूल्स, ऑरेंज इकोनॉमी को मिलेगा बढ़ावा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT) ने मीडिया, एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी शुरू की है. इस पहल का लक्ष्य रचनात्मक और मीडिया क्षेत्र के 15,000 प्रतिभागियों को एआई (Artificial Intelligence) का प्रशिक्षण देना है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT) ने मीडिया, एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी शुरू की है.

गूगल (Google) और यूट्यूब (YouTube) के सहयोग से यह साझेदारी डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को सशक्त बनाने और उच्च मूल्य रोजगार सृजन पर केंद्रित है.

IICT की स्थापना व उद्देश्य

IICT को IITs और IIMs की तर्ज पर मीडिया-एंटरटेनमेंट के लिए विश्वस्तरीय संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है. MIB ने महाराष्ट्र सरकार के साथ MoU साइन कर मुंबई में इसका अस्थायी कैंपस NFDC परिसर में शुरू किया है. यह संस्थान ऑरेंज इकोनॉमी के विकास के लिए कंटेंट क्रिएटर्स, स्टोरीटेलर्स और डिजिटल प्रोफेशनल्स को उन्नत कौशल प्रदान करेगा.

MIB-IICT ने WPP के साथ MoU किया, जो पाठ्यक्रम विकास, फैकल्टी एंगेजमेंट, स्टार्टअप मेंटरशिप, रिसर्च और इंफ्रास्ट्रक्चर पर सहयोग करेगा. हाल ही में गूगल व यूट्यूब के साथ राष्ट्रीय AI स्किलिंग प्रोग्राम लॉन्च किया, जिसके तहत 15,000 स्टूडेंट्स को  मुफ्त क्रिएटिव AI टूल्स सिखाए जाएंगे. यह ‘क्रिएट विद AI’ पहल का विस्तार है.

राष्ट्रीय एआई कौशल विकास पहल

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने Google और YouTube के साथ मिलकर इस राष्ट्रीय एआई कौशल विकास पहल (National AI Skill Initiative) की घोषणा की है. इस पहल का लक्ष्य रचनात्मक और मीडिया क्षेत्र के 15,000 प्रतिभागियों को एआई (Artificial Intelligence) का प्रशिक्षण देना है. इस कार्यक्रम को भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) के माध्यम से लागू किया जा रहा है. इसका उद्देश्य एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स (एवीजीसी) और मीडिया प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में एआई क्षमताओं को मजबूत करना है.

एआई कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा. पहला चरण, 23 मार्च से 30 जून, 2026 तक चलेगी, जिसमें गूगल करियर सर्टिफिकेट और गूगल क्लाउड जनरेटिव एआई लर्निंग पाथ के माध्यम से बुनियादी एआई प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. प्रतिभागियों को एआई एसेंशियल्स, प्रॉम्प्टिंग एसेंशियल्स, इंट्रोडक्शन टू जनरेटिव एआई और जनरेटिव एआई लीडर पाथ जैसे पाठ्यक्रम पूरे करने होंगे। इस चरण को सफलतापूर्वक पूरा करना अगले चरण में प्रवेश के लिए अनिवार्य होगा.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं फॉर्च्यूनर? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं. इसका…

Last Updated: March 25, 2026 17:50:36 IST

कैमरा में दमदार हैं OnePlus Nord 6 vs iPhone 16 Plus, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन आगे

हालांकि, OnePlus Nord 6  को अभी भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. लेकिन, अप्रैल…

Last Updated: March 25, 2026 17:43:42 IST

पापड़ में छिपा ‘झापड़’ ढूंढना नहीं है आसान, 15 सेकेंड में सिर्फ तेज नजर वाले ही जीतेंगे ये चैलेंज

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसी तस्वीरें होती हैं, जो हमारी आंखों और दिमाग दोनों को…

Last Updated: March 25, 2026 17:43:52 IST

जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश का लव लॉक, ‘मेरी हर सांस-हर आंसू में…लव यू बेबी जैकी’, तिहाड़ से भेजा खत

Jacqueline Fernandez: तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को भावुक…

Last Updated: March 25, 2026 17:35:02 IST

गुस्से में बेकाबू हुईं सानिया अशफाक, इमाद वसीम की दूसरी पत्नी को कहा ‘बाजारी औरत’, लगाए संगीन आरोप

पाकिस्तान के पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर इमाद वसीम की पूर्व पत्नी ने उनकी नई पत्नी को…

Last Updated: March 25, 2026 17:31:28 IST

घर पर बनाइये ठेचा पनीर टिक्का, मलाइका अरोड़ा भी हैं इसकी फैन, देखें रेसिपी

Thecha Paneer Tikka Recipe: घर पर कोई बर्थडे पार्टी हो या किटी पार्टी, मेन्यू में…

Last Updated: March 25, 2026 17:10:50 IST