<

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं फॉर्च्यूनर? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं. इसका जवाब है हां, लेकिन सवाल यह आता है कि इस कार से चलने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए. चलिए जानते हैं पूरा हिसाब.

Salary for Fortuner Car: टोयोटा फॉर्च्यूनर एक पॉपुलर एसयूवी कार है, जो भारत में काफी पसंद की जाती है. पिछले कई सालों से इस कार दबदबा भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बरकरार है. फॉर्च्यूनर लेने का सपना तो बहुत से लोग देखते हैं, लेकिन हर कोई इस कार को नहीं ले पाता है. देखा जाए तो इस कार से आमतौर पर नेता, बड़े बिजनेसमैन और पैसे वाले लोग चलते हैं. लेकिन, नौकरी वाले लोगों को भी तो फॉर्च्यूनर से चलने का शौक होता है.

अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं. इसका जवाब है हां, लेकिन सवाल यह आता है कि इस कार से चलने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए. चलिए जानते हैं पूरा हिसाब.

कितनी देनी होगी डाउनपेमेंट?

देखा जाए तो फॉर्च्यूनर कार का बेस मॉडल 40 लाख (एक्सशोरूम) के आस-पास आता है. ऐसे में आपको ऑनरोड प्राइज का 20 से 30 प्र तिशत डाउनपेमेंट देनी चाहिए. आमतौर पर फॉर्च्यूनर लेने के लिए आप 4 से 7 लाख रुपये के बीच की डाउन पेमेंट करेंगे तो इससे आपको किश्तों यानि ईएमआई पर ज्यादा बोझ नहीं उठाना पड़ेगा. 

कितनी होनी चाहिए सैलरी?

अगरआप फॉर्च्यूनर कार लेने जा रहे हैं तो ऐसे में आपकी मंथली सैलरी (Monthly Salary to Buy Fortuner) कम से कम 2.5 से लेकर 3 लाख होनी चाहिए. इससे ज्यादा है तो आपके लिए और आसानी होगी. आपको इस हिसाब से अपना बजट बनाना है कि अपनी सैलरी का 20 से 30 प्रतिशत ही आप ईएमआई में दें. इसलिए अगर आपकी सैलरी इससे कम है तो थोड़ा सा इंतजार करें और अपनी अर्निंग बढ़ाएं.

क्या है EMI का हिसाब?

मान के चलें अगर  आपने फॉर्च्यूनर का बेस वैरिएंटच लिया है तो ऐसे में आपको यह 40 लाख के आस-पास मिलेगा. वहीं, अगर  आप 7 लाख रुपये डाउनपेमेंट करते हैं तो आपको 33 लाख रुपये का लोन लेना होगा. अब अगर आप 5 साल के लिए लोन लेते हैं तो आपकी मंथली ईएमआई करीब 58000 रुपये की आएगी. इसपर आपको 9 फीसदी के आस पास का सालाना ब्याज भी देना होगा. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी! क्वालिफायर की तारीख आई सामने, जानें कब और कैसे मिलेगा टिकट

Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…

Last Updated: October 23, 2026 18:48:28 IST

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST