<
Categories: Education

AISSEE Answer Key 2026 Date: सैनिक स्कूल एआईएसएसईई आंसर की exams.nta.nic.in पर जल्द, ऐसे करें डाउनलोड

AISSEE Answer Key 2026 Date: NTA जल्द ही AISSEE 2026 की आंसर की जारी कर सकता है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार सीधे इस लिंक exams.nta.nic.in के जरिए आंसर की देख सकते हैं.

AISSEE Answer Key 2026 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2026 की आंसर की जारी नहीं की है. जो उम्मीदवार इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर प्रोविजनल आंसर की देख सकेंगे. आंसर की जारी होते ही उम्मीदवार अपने जवाबों का मिलान कर पाएंगे और अनुमानित स्कोर का अंदाज़ा लगा सकेंगे.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ के जरिए भी AISSEE आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से आंसर की देख सकते हैं. NTA प्रोविजनल आंसर की के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो भी खोलेगा. यह विंडो आमतौर पर 2 से 3 दिनों के लिए उपलब्ध रहती है. अगर किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित प्रोसेसिंग फीस के साथ ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है. सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी.

18 जनवरी को हुई थी परीक्षा

AISSEE 2026 का आयोजन 18 जनवरी, 2026 को देशभर के 464 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. परीक्षा OMR आंसर शीट के माध्यम से हुई, जिससे छात्रों को पारदर्शी और व्यवस्थित मूल्यांकन की उम्मीद है. यह परीक्षा सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.

एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम

कक्षा 6 के लिए प्रश्न पत्र में कुल 125 प्रश्न थे, जो 300 अंकों के थे. वहीं, कक्षा 9वीं के प्रश्न पत्र में 150 प्रश्न पूछे गए थे, जिनका कुल अंकभार 400 था. राहत की बात यह रही कि परीक्षा में किसी भी गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं थी, जिससे छात्रों ने बिना डर के सवाल हल किए.

परीक्षा का समय

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 9वीं के लिए परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक था. दोनों ही परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया.

AISSEE Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड

AISSEE की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाएं.
होम पेज पर दिख रहे AISSEE Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा, जहां लॉगिन डिटेल्स भरनी होंगी.
सबमिट करते ही प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
आंसर की को ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें.
भविष्य की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें.

उम्मीदवारों के लिए सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें और नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें. आंसर की और ऑब्जेक्शन प्रोसेस सही तरीके से पूरा करना आगे के रिजल्ट के लिए बेहद अहम है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Vadodara Missing Parrot: तोता दे दो और लाखों ले लो! लड्डू के लिए रो रहा मालिक का दिल; रख दिया बड़ा इनाम

Vadodara Missing Parrot: गुजरात के वडोदरा में 6 महीने का पालतू तोता लड्डू लापता हो…

Last Updated: November 4, 2026 09:35:47 IST

Bill Gates Daughter: हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर..फिर भी नहीं पड़ते पूरे, बेटी की आदत से परेशान हुए बिल गेट्स; दे डाली चेतावनी

Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…

Last Updated: November 4, 2026 08:21:53 IST

Kanika Kapoor Separation: शादी के 4 साल बाद टूटा कनिका कपूर का रिश्ता, पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का किया ऐलान

Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…

Last Updated: November 4, 2026 07:59:40 IST

Petrol Diesel Price 4 November 2026: कहीं महंगा तो नहीं हो गया तेल? जानें आपके शहर में आज कितने रुपये लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल?

Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…

Last Updated: November 4, 2026 07:41:20 IST

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST