<
Categories: मनोरंजन

Bill Gates Daughter: हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर..फिर भी नहीं पड़ते पूरे, बेटी की आदत से परेशान हुए बिल गेट्स; दे डाली चेतावनी

Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से परेशान हैं. उन्होंने बताया कि फोएबे हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर मिलने के बावजूद सिर्फ तीन दिन में दोबारा पैसे मांगने लगती हैं. बिल गेट्स ने खर्चों पर लगाम नहीं लगाने पर आर्थिक मदद बंद करने की चेतावनी दी है.

Bill Gates Warns Daughter: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शुमार और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी सादगी और समझदारी से पैसे खर्च करने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनकी सबसे छोटी बेटी फोएबे गेट्स की खर्च करने की आदत उनसे बिल्कुल अलग है. महज 23 साल की फोएबे के खर्चों से परेशान होकर अब बिल गेट्स को उन्हें कड़ी चेतावनी देनी पड़ी है. एक पॉडकास्ट के दौरान बिल गेट्स ने खुद बेटी की इस आदत का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि अगर फोएबे ने अपने खर्च करने के तरीके में सुधार नहीं किया, तो वह उसका खर्च उठाना बंद कर सकते हैं.

हर हफ्ते देते हैं 3.5 लाख डॉलर

बिल गेट्स ने बताया कि वह अपनी बेटी फोएबे को हर हफ्ते 3,50,000 डॉलर यानी करीब 3 करोड़ रुपये देते हैं. इतनी बड़ी रकम मिलने के बावजूद फोएबे का खर्च कुछ ऐसा है कि महज तीन दिन बाद ही वह दोबारा पैसे मांगने पहुंच जाती हैं. बिल गेट्स के मुताबिक, बेटी की यह आदत उन्हें काफी हैरान करती है. एक तरफ जहां इतनी बड़ी रकम आम लोगों के लिए जिंदगीभर की कमाई हो सकती है, वहीं फोएबे के लिए यह पैसा महज तीन दिन में खत्म हो जाता है.

खर्च का हिसाब मांगने पर नहीं मिलता सही जवाब

बेटी के लगातार पैसे मांगने से परेशान होकर बिल गेट्स ने उसके खर्चों का हिसाब पूछना शुरू किया. लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि फोएबे हमेशा यह सच नहीं बताती कि आखिर इतना पैसा कहां खर्च हो रहा हैबिल गेट्स ने बताया, “मैं फोएबे को हर हफ्ते 3,50,000 डॉलर देता हूं, लेकिन हैरानी की बात है कि सिर्फ तीन दिन बाद ही वह फिर से इतनी ही रकम मांगने आ जाती है. जब मैंने उसके खर्चों के बारे में सवाल करना शुरू किया, तो मुझे एहसास हुआ कि वह हमेशा सच नहीं बताती कि पैसा कहां खर्च हो रहा है.”

बेटी को बिल गेट्स ने दे दी सख्त चेतावनी

फोएबे की इस आदत से नाराज बिल गेट्स ने अब उन्हें साफ शब्दों में चेतावनी दे दी है. उन्होंने कहा कि अगर बेटी ने जिम्मेदारी से पैसे खर्च करना नहीं सीखा, तो उन्हें उसका खर्च उठाना बंद करना पड़ेगा. बिल गेट्स ने बेटी को समझाते हुए कहा कि अगर वह भी बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करते, तो शायद आज दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल नहीं हो पाते. उन्होंने फोएबे को अपने पैसों की अहमियत समझने और खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी.

ये भी पढ़ें: कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ? जिन्हें किया गया सस्पेंड; जानें क्या है पूरा मामला

कौन हैं फोएबे गेट्स?

बिल गेट्स ने साल 1994 में मेलिंडा गेट्स से शादी की थी. हालांकि, करीब 27 साल साथ रहने के बाद 2021 में दोनों का तलाक हो गया. इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं. उनकी बड़ी बेटी का नाम जेनिफर गेट्स है, जिनकी शादी नासिर नय्यर से हुई है. वहीं, रोरी गेट्स उनके इकलौते बेटे हैं. फोएबे गेट्स बिल और मेलिंडा की सबसे छोटी संतान हैं. अब बिल गेट्स की इस बात से साफ है कि वह अपनी बेटी को सिर्फ पैसा देना ही नहीं, बल्कि उसे पैसों की अहमियत और जिम्मेदारी से खर्च करना भी सिखाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: राम जी के पांच बाप थे… धीरेंद्र शास्त्री के नए बयान पर भड़के अखिलेश यादव, सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Kanika Kapoor Separation: शादी के 4 साल बाद टूटा कनिका कपूर का रिश्ता, पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का किया ऐलान

Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…

Last Updated: November 4, 2026 07:59:40 IST

Petrol Diesel Price 4 November 2026: कहीं महंगा तो नहीं हो गया तेल? जानें आपके शहर में आज कितने रुपये लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल?

Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…

Last Updated: November 4, 2026 07:41:20 IST

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST