Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं (मैट्रिक) के नतीजे घोषित करने वाला है. ताज़ा अपडेट्स के अनुसार, रिजल्ट मार्च 2026 के आखिरी सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है. मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी अंतिम चरण में बताया जा रहा है.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीधे इस लिंक https://secondary.biharboardonline.com/ के जरिए भी चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं. अगर पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें, तो बिहार बोर्ड आमतौर पर मार्च के अंतिम दिनों में ही मैट्रिक के नतीजे जारी करता है. ऐसे में इस बार भी छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
रिजल्ट कहां देखें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपने अंक चेक कर सकते हैं। प्रमुख वेबसाइट्स हैं:
results.biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
secondary.biharboardonline.com
Bihar Board 10th Result 2026 ऐसे करें चेक
Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
“Bihar Board Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा.
अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
“Submit” या “View” बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.
जरूरी बातों का रखें ध्यान
रिजल्ट देखने से पहले अपने एडमिट कार्ड को तैयार रखें, क्योंकि रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी. ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट अस्थाई होती है, जिसे बाद में स्कूल द्वारा जारी की गई मूल मार्कशीट से बदल दिया जाएगा.
रिजल्ट के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण साइट स्लो हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें और बार-बार रिफ्रेश करने से बचें.