BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द घोषित किए जा सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीधे इस लिंक secondary.biharboardonline.com के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
Bihar Board 10th Result 2026 Kab aayega: BSEB 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है.
Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं (मैट्रिक) के नतीजे घोषित करने वाला है. ताज़ा अपडेट्स के अनुसार, रिजल्ट मार्च 2026 के आखिरी सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है. मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी अंतिम चरण में बताया जा रहा है.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीधे इस लिंक https://secondary.biharboardonline.com/ के जरिए भी चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं. अगर पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें, तो बिहार बोर्ड आमतौर पर मार्च के अंतिम दिनों में ही मैट्रिक के नतीजे जारी करता है. ऐसे में इस बार भी छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपने अंक चेक कर सकते हैं। प्रमुख वेबसाइट्स हैं:
results.biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
secondary.biharboardonline.com
Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
“Bihar Board Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा.
अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
“Submit” या “View” बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.
रिजल्ट देखने से पहले अपने एडमिट कार्ड को तैयार रखें, क्योंकि रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी. ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट अस्थाई होती है, जिसे बाद में स्कूल द्वारा जारी की गई मूल मार्कशीट से बदल दिया जाएगा.
रिजल्ट के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण साइट स्लो हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें और बार-बार रिफ्रेश करने से बचें.
Supreme Court Muslim Reservation Ruling: जस्टिस पीके मिश्रा और चंद्रशेखर की बेंच ने फ़ैसला सुनाते…
Delhi NCR Weather 15 October 2026: दिल्ली में जल्द ही बारिश होने की उम्मीद है,…
IND vs NZ 2026: अर्शदीप सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I में कंधे पर…
Actor Imran Khan Citizenship: एक्टर उन लोगों में शामिल थे जो CEC के इस्तीफे की…
IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने कहा कि भारतीय गेंदबाज सही लाइन और लेंथ नहीं…
फोन कॉल रिकॉर्डिंग में लखनऊ के कारोबारी शिव शर्मा और उनकी इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे…