Ishan Kishan vs Zeeshan Ansari: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने प्रैक्टिस मैच खेला, जिसमें सभी बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी की. इसी दौरान ईशान किशन और जीशान अंसारी के बीच लफड़ा देखने को मिला. जीशान अंसारी के ओवर में ईशान किशन ने खूब पिटाई की. ऐसे में जब जीशान अंसारी ने ईशान किशन को आउट किया, तो उन्हें गुस्से में सेंडऑफ का इशारा किया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. देखें वीडियो...
जीशान अंसारी ने ईशान किशन को सेंडऑफ दिया.
Ishan Kishan vs Zeeshan Ansari: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन का समय बचा है. इस टूर्नामेंट में फैंस की नजरें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की रहने वाली हैं. इस टीम में कई विस्फोटक बल्लेबाज भरे पडे़ हैं. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन (Ishan Kishan) को कप्तानी में जमकर तैयारी कर रही है. शनिवार को SRH की टीम ने एक प्रैक्टिस मैच खेला, जिसमें गेंदबाज ने अपने कप्तान को ही सेंडऑफ का इशारा दिया. दरअसल, प्रैक्टिस मैच के दौरान ईशान किशन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. ईशान किशन ने लेग स्पिनर जीशान अंसारी के ओवर में 2 छक्के और 2 चौके लगाए थे. इसके बाद पारी के ओवर की 5वीं गेंद पर जीशान अंसारी ने ईशान किशन को चकमा दिया और कैच आउट कर दिया. ईशान किशन को आउट करने के बाद जीशान अंसारी ने उन्हें पवेलियन लौटने का इशारा किया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नीचे देखें वीडियो…
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान ईशान किशन ने जीशान अंसारी के एग्रेसिव सेंडऑफ का कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने हंसकर टाल दिया और पवेलियन की ओर लौट गए. ईशान किशन जानते थे कि जीशान अंसारी ने मजाक में उन्हें पवेलियन जाने का इशारा किया. उस ओवर में बुरी तरह पिटाई होने के बाद जीशान अंसारी काफी गुस्से में थे. बता दें इस प्रैक्टिस मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों पर 72 रनों की तूफानी पारी खेली. इससे साफ होता है कि ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप की अपनी फॉर्म के साथ ही आईपीएल में उतरने वाले हैं. इस सीजन के शुरुआती मैचों में ईशान किशन पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी, क्योंकि पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में उन्हें कप्तान बनाया गया है.
सनराइजर्स हैदराबाद के प्रैक्टिस मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की. अभिषेक शर्मा ने 200 के ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 94 रन कूट दिए. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 49 रन बनाए, जबकि सलिल अरोड़ा ने 16 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. अभी कुछ खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से नहीं जुड़ पाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का टीम से जुड़ना अभी बाकी है. उनके आने से सनराइजर्स हैदराबाद का टॉप ऑर्डर और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा.
Jamshedpur Tata Steel Zoological Park: तीन शावकों के जन्म के बाद, टाटा स्टील ज़ूलॉजिकल पार्क…
Ranji Trophy: दिल्ली ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप C (एलीट) मैच में बंगाल…
Supreme Court Muslim Reservation Ruling: जस्टिस पीके मिश्रा और चंद्रशेखर की बेंच ने फ़ैसला सुनाते…
Delhi NCR Weather 15 October 2026: दिल्ली में जल्द ही बारिश होने की उम्मीद है,…
IND vs NZ 2026: अर्शदीप सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I में कंधे पर…
Actor Imran Khan Citizenship: एक्टर उन लोगों में शामिल थे जो CEC के इस्तीफे की…