Bihar Board 10th Topper List 2026 Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज मैट्रिक रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है. इसका लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ और अब वे अपना रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं. इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में पहले स्थान पर सबरीत परवीन (Sabreet Praveen) और पुष्पांजलि कुमार (Pushpanjali Kumar) ने टॉप किया है.
वहीं बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में नाहित सुल्ताना (Nahit Sultana) ने 498 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि अनुपा कुमारी (Anupa Kumari) और ओमकार कुमार तीसरे (Omkar Kumar) नंबर पर रहे हैं. बिहार बोर्ड ने इस साल भी रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं.
टॉपर्स को मिलेगा खास सम्मान
हर साल की तरह इस बार भी राज्य में टॉप करने वाले छात्रों को बिहार सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा. टॉपर्स की घोषणा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा की गई. मेधावी छात्रों को “मेधा दिवस” के अवसर पर पुरस्कार दिया जाता है, जो हर साल 3 दिसंबर को मनाया जाता है.
पुरस्कार राशि इस प्रकार है:
प्रथम स्थान: 2 लाख
द्वितीय स्थान: 1.5 लाख
तृतीय स्थान: 1 लाख
यह पहल छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाती है.
टॉप 10 में कितने छात्रों की जगह?
पिछले साल की तरह इस बार भी टॉपर्स लिस्ट में बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने की संभावना है. वर्ष 2025 में टॉप-10 सूची में कुल 123 छात्रों ने जगह बनाई थी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी 100 से अधिक छात्र टॉप 10 में शामिल हो सकते हैं.
पिछले साल के टॉपर्स पर एक नजर
2025 में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था:
पहला स्थान (97.80%)
साक्षी कुमारी (489 अंक)
अंशु कुमारी (489 अंक)
रंजन वर्मा (489 अंक)
दूसरा स्थान (97.60%)
पुनीत कुमार सिंह (488 अंक)
सचिन कुमार राम (488 अंक)
प्रियांशु राज (488 अंक)
तीसरा स्थान (97.40%)
मोहित कुमार
सूरज कुमार पांडे
खुशी कुमारी
प्रियांशु रंजन
रोहित कुमार
BSEB Matric Topper List 2026 ऐसे करें चेक
BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या matricbiharboard.com पर जाएं.
“BSEB Matric Topper List 2026” चेक करें और लिंक पर क्लिक करें.
एक PDF फाइल खुलेगी.
चेक करें और इसे भविष्य के लिए सेव करें.