<
Categories: Education

Bihar Board Inter Result 2026 Date: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट results.biharboardonline.com पर जल्द, ऐसे करें चेक

Bihar Board BSEB Inter Result 2026 Date: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. इस परीक्षा के लिए जो कोई भी शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक results.biharboardonline.com के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Bihar Board Inter Result 2026 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही बिहार बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है. रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे. इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, रोल कोड और नाम दर्ज करना होगा.

हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की जाती है. रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड आधिकारिक रूप से रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा करेगा.

2 से 13 फरवरी तक हुई थी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा

इस साल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा क्लास 12 की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. राज्यभर के लाखों छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया था. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को ऑनलाइन मार्कशीट देखने को मिलेगी, जिसमें सभी विषयों के अंक दर्ज होंगे. हालांकि यह केवल प्रोविजनल मार्कशीट होगी. छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करना होगा.

Bihar Board Inter Result 2026 ऐसे करें डाउनलोड

BSEB की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं.
होमपेज पर दिखाई देने वाले “BSEB Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अब खुलने वाले पेज में रोल कोड, रोल नंबर और नाम दर्ज करें.
सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स के साथ रिजल्ट दिखाई देगा.
भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें.

रिजल्ट में गलती होने पर क्या करें?

यदि किसी छात्र को अपने रिजल्ट में अंकों को लेकर कोई गड़बड़ी दिखाई देती है, तो वह रीवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) या रीकाउंटिंग (अंकों की दोबारा गणना) के लिए आवेदन कर सकता है. इसके लिए बोर्ड जल्द ही आधिकारिक प्रक्रिया और तारीखें जारी करता है.

पिछले सालों का रिजल्ट ट्रेंड

बिहार बोर्ड आमतौर पर मार्च महीने में इंटर का रिजल्ट जारी करता है. पिछले कुछ वर्षों की तारीखों पर नजर डालें तो यह पैटर्न साफ दिखाई देता है:

2025: 25 मार्च 2025
2024: 23 मार्च 2024
2023: 21 मार्च 2023
2022: 16 मार्च 2022

इसी ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 मार्च के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही वे तुरंत अपना परिणाम देख सकें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST

Guwahati Viral Video: नाइट क्लब में महिला को निर्वस्त्र कर किया दुष्कर्म, लात से उस पर किया हमला, बाउंसरों की जांच जारी

गुवाहाटी के एक नाइट क्लब से सामने आए परेशान करने वाले वीडियो में एक महिला…

Last Updated: October 2, 2026 19:58:51 IST