Live
Search
Home > Education > Bihar Board 10th Result Kab Aayega: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस Direct Link से करें चेक

Bihar Board 10th Result Kab Aayega: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस Direct Link से करें चेक

BSEB 10th Result 2026 Kab Aayega: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र सीधे इस लिंक results.biharboardonline.com के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: March 28, 2026 09:43:43 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar Board BSEB 10th Result 2026 Date: बिहार के लाखों छात्रों की नजरें इस समय Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा घोषित किए जाने वाले मैट्रिक (कक्षा 10) के रिजल्ट 2026 पर टिकी हुई हैं. हर साल की तरह इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड मार्च के आखिरी सप्ताह तक परिणाम जारी कर सकता है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे results.biharboardonline.com और matricbiharboard.com पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे. इसके अलावा सीधे इस लिंक http://matricbiharboard.com/ के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड परंपरा के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करेगा, जिसमें टॉपर्स और पास प्रतिशत की जानकारी साझा की जाएगी.

पिछले वर्षों का ट्रेंड क्या कहता है?

अगर पिछले वर्षों के पैटर्न पर नजर डालें, तो BSEB आमतौर पर मार्च के अंत में ही रिजल्ट घोषित करता रहा है.

2025: 29 मार्च (12:20 PM)
2024: 31 मार्च (1:30 PM)
2023: 31 मार्च (1:30 PM)
2022: 31 मार्च (3:00 PM)
2021: 5 अप्रैल (3:30 PM)

इस ट्रेंड को देखते हुए 2026 का रिजल्ट भी मार्च के आखिरी दिनों में आने की संभावना मजबूत है.

पिछले साल का प्रदर्शन कैसा रहा था?

पिछले शैक्षणिक सत्र में कुल पास प्रतिशत 83.11% दर्ज किया गया था, जो एक अच्छा संकेत है. लगभग 15.5 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी. टॉपर्स में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 97.80% (489/500) अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया.

डिवीजन के अनुसार प्रदर्शन:

फर्स्ट डिवीजन: 4.52 लाख छात्र
सेकंड डिवीजन: 5.24 लाख छात्र
थर्ड डिवीजन: 3.80 लाख छात्र

लड़कों का पास प्रतिशत 83.65% रहा, जबकि लड़कियों का 80.67% रहा.

पिछले सालों में पास प्रतिशत का ग्राफ

2024: 82.89%
2023: 81.04%
2022: 79.88%
2021: 78.04%
2020: 80.59%

इन आंकड़ों से साफ है कि बिहार बोर्ड का रिजल्ट लगातार बेहतर होता जा रहा है.

रिजल्ट का इंतजार तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक घोषणाओं पर भरोसा करें. साथ ही, रिजल्ट आने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. 

MORE NEWS