<
Categories: Education

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर का रिजल्ट जल्द, जारी होने की अंतिम चरण में है परिणाम

Bihar Board Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी करने वाला है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट रिजल्ट सीधे इस लिंक biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए चेक कर सकते हैं.

Bihar Board Result 2026: बिहार के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), पटना ने संकेत दिया है कि क्लास 12 (इंटरमीडिएट) के नतीजे अगले हफ्ते तक जारी किए जा सकते हैं, जबकि क्लास 10 (मैट्रिक) के परिणाम मार्च के अंत तक घोषित होने की संभावना है. बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने इस अपडेट की पुष्टि करते हुए बताया कि रिज़ल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है.

छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर देख सकेंगे. रिज़ल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रोल कोड और रोल नंबर की जरूरत होगी.

रिज़ल्ट तैयार करने का अंतिम चरण

चेयरमैन आनंद किशोर के अनुसार, बोर्ड इस समय डेटा को अंतिम रूप देने और अंकों के संकलन की प्रक्रिया में है. इसका मतलब है कि कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और अब सिर्फ तकनीकी प्रक्रियाएं बाकी हैं. BSEB पिछले कुछ वर्षों से तेजी से रिज़ल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है, और इस बार भी वही ट्रेंड देखने को मिल सकता है.

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

क्लास 12 (इंटरमीडिएट) परीक्षाएं: 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026
क्लास 10 (मैट्रिक) परीक्षाएं: 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026

मैट्रिक परीक्षा के बाद बोर्ड ने ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी की थी, जिससे छात्रों को अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में मदद मिली.

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में लगभग 13.18 लाख छात्र शामिल हुए, जो 1,762 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. वहीं, मैट्रिक परीक्षा के लिए करीब 15.85 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया. यह आंकड़े बताते हैं कि हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में छात्र अपने भविष्य का फैसला करने वाले इस रिज़ल्ट का इंतजार कर रहे हैं.

डिजिटल मार्कशीट और अन्य जानकारी

BSEB इस बार भी छात्रों को डिजिटल मार्कशीट प्रदान करेगा, जिसमें विषयवार अंक, कुल अंक, डिवीजन और पास/फेल स्टेटस शामिल होगा. यह ऑनलाइन मार्कशीट छात्रों के लिए अस्थायी रूप से उपयोगी होगी, जब तक कि ओरिजिनल सर्टिफिकेट जारी नहीं हो जाता. 

इंटरमीडिएट रिज़ल्ट में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के अनुसार प्रदर्शन की जानकारी भी दी जाएगी. रिज़ल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट और पास प्रतिशत जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की जाएगी. कुल मिलाकर, बिहार बोर्ड के छात्र अब अपने रिज़ल्ट से बस कुछ ही दिनों की दूरी पर हैं और जल्द ही उनकी मेहनत का फल सामने होगा.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Caught on CCTV: पहले बेरहमी से पीटा फिर ट्रायल रूम में ले जाकर…,शोरूम हत्या का खौफनाक वीडियो आया सामने

Delhi Showroom Murder Case: पुलिस ने रविवार को आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल…

Last Updated: November 16, 2026 10:59:01 IST

Haryana News: नूंह में आधी रात गोलियों की गूंज! पुलिस एनकाउंटर में दो गो-तस्करों की मौत, पिकअप में मिले 7 गोवंश

Haryana Police Encounter: हरियाणा के नूंह में पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई.…

Last Updated: November 16, 2026 10:29:24 IST

Vande Bharat Break Failure: 463 KM तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत, लोको पायलट चिल्लाता रहा…किसी ने नहीं रोकी ट्रेन; फिर कैसे टला हादसा?

Vande Bharat Break Failure: हटिया से झांसी जा रही वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक…

Last Updated: November 16, 2026 09:42:25 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 16 नवंबर को Silver Rate में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव?

Silver Price 16 Nov 2026: 16 नवंबर को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा.…

Last Updated: November 16, 2026 09:25:06 IST

Rajasthan Railway Track Blast: पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर बनाया आतंकी साजिश का मोहरा! पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान

Rajasthan Railway Track Blast Update: राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच में पाकिस्तानी ISI हैंडलर…

Last Updated: November 16, 2026 09:11:20 IST

Watch Video: भारत में सुरक्षित नहीं… EX-मुस्लिम साहिल पर हुआ जानलेवा हमला; इस्लाम पर बयान देना पड़ा भारी?

Youtuber Sahil Controversy: मुंबई में यूट्यूबर साहिल ने खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया…

Last Updated: November 16, 2026 09:02:31 IST